T20 World Cup Ticket: तीसरे चरण के टिकटों की बिक्री शुरू, बुकिंग का प्रोसेस जान लें

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Feb 2026 7:06 AM

विज्ञापन

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप ट्रॉफी, फोटो पीटीआई

T20 World Cup Ticket: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू हो गई है. 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मुकाबले के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी. अगर आप अब तक टिकट नहीं ले पाए हैं, तो जल्दी से बुकिंग करा लीजिए, क्योंकि तीसरे चरण के टिकटों की ब्रिकी शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन

T20 World Cup Ticket: बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप की टिकटों की बिक्री के तीसरे चरण की शुरुआत की घोषणा मंगलवार को कर दी है. इससे पहले 11 दिसंबर 2025 और 14 जनवरी 2026 को शुरुआती दो चरण में टिकटों की बिक्री हुई थी.

कैसे टिकट बुक करें?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 देखने के लिए अगर आप टिकट बुक कराने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको tickets.cricketworldcup.com पर जाना होगा. होम पेज पर ही सभी टीमों का नाम लोगो के साथ नजर आएगा. जिस भी टीम का मैच आपको देखना है, उसपर क्लिक करना होगा. या फिर वेन्यू के हिसाब से भी आप टिकट की बुकिंग करा सकते हैं. टीम या वेन्यू पर क्लिक करने के बाद आप दूसरे पेज पर चले जाएंगे. जहां आपको पूरी डिटेल मिल जाएगी. आप पूरी डिटेल पढ़कर अपनी टिकट बुकिंग करा सकते हैं.

स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद

बीसीसीआई को उन मुकाबलों के लिए भी दर्शकों के अच्छी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है जिसमें भारत नहीं खेलेगा. बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, टिकट बिक्री का तीसरा चरण शुरू होने के साथ हम अपने स्टेडियम में उन मुकाबलों के लिए दर्शकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने क्या कहा?

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, शुरुआती दो चरणों में टिकटों की अच्छी बिक्री हुई. जो टूर्नामेंट को लेकर दर्शकों में उत्साह को दिखाता है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola