Budget Session: लोकसभा में भारी हंगामा, चेयर की तरफ कागज फेंकने वाले 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Feb 2026 3:50 PM

विज्ञापन

पीठासीन अध्यक्ष, दिलीप सैकिया, फोटो एक्स

Budget Session: लोकसभा में मंगलवार को भी भारी हंगामा हुआ. यहां तक की विपक्षी सांसदों ने चेयर की तरफ कागज फेंकनी की कोशिश की. जिसके बाद 8 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया.

विज्ञापन

Budget Session: लोकसभा में हंगामे और चेयर की तरफ कागज फेंकने की घटना के सिलसिले में, हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, मणिक्कम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, किरण कुमार रेड्डी, प्रशांत पाडोले, एस. वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस समेत कुल 8 सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया है. सस्पेंड होने वाले सांसदों में 7 कांग्रेस और मदुरै से एक सीपीएम सांसद एस वेंकटेशन शामिल हैं.

लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

6 विपक्षी सांसदों के निलंबन के बाद लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. निलंबित सांसदों पर सदन में कागज उछालने और आसन की अवमानना करने का आरोप है.

राहुल ने लोकसभा में चीन का मुद्दा उठाने का फिर प्रयास किया, लेख को सत्यापित किया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण पर आधारित एक लेख का हवाला देते हुए मंगलवार को लोकसभा में एक बार फिर चीन के साथ सैन्य टकराव का मुद्दा उठाने का प्रयास किया. जिसके बाद सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक एवं हंगामा देखने को मिला.

हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित

हंगामे के कारण पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी को सदन की कार्यवाही दो बजकर 14 मिनट पर दोपहर तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इससे पहले सदन में अलग-अलग विषयों पर सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे तक और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित की गई थी.

राहुल गांधी ने लेख को सत्यापित करते हुए पटल पर रखा

राहुल गांधी ने मंगलवार को नरवणे की पुस्तक पर आधारित लेख को सत्यापित करते हुए सदन के पटल पर रखा. उनका कहना था, मैं चाहता हूं कि इसे सत्यापित किया जाए, मैं इसे पटल पर रख रहा हूं. कांग्रेस नेता ने लेख का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसका चीन तथा पाकिस्तान के साथ संबंध है और यह राष्ट्रपति के अभिभाषण का प्रमुख हिस्सा है.

सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों के बीच जोरदार बहस

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि जब आसन की ओर से व्यवस्था दी जा चुकी है तो फिर नेता प्रतिपक्ष को उस विषय का उल्लेख नहीं करना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ हुई बैठक का हवाला दिया, जिस पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने मंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया. इसी दौरान विपक्ष के एक सदस्य ने एक शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर पीठासीन सभापति तेन्नेटी ने आपत्ति जताई. राहुल गांधी की ओर से चीन का मुद्दा उठाए जाने पर पीठासीन सभापति ने अगले वक्ता के रूप में समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश उत्तम पटेल और फिर तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी रॉय का नाम पुकारा. जब दोनों विपक्षी सांसद बोलने के लिए तैयार नहीं हुए तो उन्होंने NDA में घटक दल तेलुगू देसम पार्टी के सदस्य हरीश बालयोगी का नाम पुकारा. बालयोगी ने बोलना शुरू ही किया था कि तेन्नेटी ने हंगामे के चलते दोपहर तीन बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola