ePaper

21 December Top 20 News: शीतलहर की चपेट में देश के कई राज्य, मनरेगा के नाम बदलने पर हंगामा, एक क्लिक में पढ़ें आज की टॉप 20 खबरें

Updated at : 21 Dec 2025 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
21 December Top 20 News

21 दिसंबर की टॉप 20 खबरें, फोटो पीटीआई

21 December Top 20 News: देश के कई राज्य इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में हैं. घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी एक दम कम हो गई हैं. न्यूनतम तापमान लगातार गिरते जा रहे हैं. इधर मनरेगा का नाम बदलने को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

1. दिल्ली की दमघोंटू हवा से हलक में अटकी जान, हिल स्टेशनों की ओर भाग रहे लोग, देखें वीडियो

दिल्ली की दमघोंटू हवा से लोग परेशान हैं. सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है. तरह-तरह के बीमारियों से राजधानीवासी परेशान हैं. शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 398 दर्ज किया गया. दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (AQEWS) का अनुमान है कि आने वाले दो दिनों तक स्थिति और भी बिगड़ सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. Cold Wave: अगले 3-4 दिन इन राज्यों में हाड़ कंपाने वाली ठंड, घना कोहरा छाए रहने की संभावना, बारिश का अलर्ट जारी

IMD के साइंटिस्ट नरेश कुमार के अनुसार, एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है, जिसका असर अगले 3-4 दिनों तक भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्से पर पड़ेगा. इसके चलते, हमें हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है. हमें कल भारी बारिश और बर्फबारी की भी उम्मीद है, जिसका असर कश्मीर घाटी पर पड़ सकता है. इसके अलावा, मैदानी इलाकों में, पंजाब के उत्तरी हिस्सों में भी अगले 3-4 दिनों में हल्की बारिश हो सकती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. गुवाहाटी देश का पहला नेचर-थीम वाला एयरपोर्ट, जानें क्या है इसकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन का का उद्घाटन किया. यह देश का पहला नेचर-थीम वाला एयरपोर्ट है, जहां से हर साल करीब एक करोड़ 31 लाख यात्री आते-जाते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. MGNREGA vs G RAM G Bill: मोदी सरकार ने मनरेगा पर चलाया बुलडोजर, जी राम जी विधेयक पर सोनिया गांधी का हमला

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने विकसित भारत-जी राम जी विधेयक (VB-G-RAM-G bill) संसद से पारित होने पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा- मनरेगा पर मोदी सरकार ने बुलडोजर चला दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. खराब मौसम के कारण ताहिरपुर नहीं पहुंच सके पीएम मोदी, फोन पर रैली को किया संबोधित

खराब मौसम के कारण पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के ताहिरपुर में रैली स्थल नहीं पहुंच सके. हेलीकॉप्टर लैंड न कर पाने पर उन्होंने फोन के जरिए रैली को संबोधित किया और जनता से माफी भी मांगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. Indian Railways Luggage Rules: AC और स्लीपर कोच में अलग-अलग लगेज नियम, जानें क्या है नया रूल

इंडियन रेलवे ने AC और स्लीपर कोच के लिए नए लगेज नियम लागू किए हैं. जानें कोच के हिसाब से कितना सामान ले जा सकते हैं, वजन और साइज की लिमिट और एक्स्ट्रा सामान पर लगने वाला शुल्क. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. मौत के साये में 54 मासूम, विकास की बाट जोहता पश्चिमी सिंहभूम का माइलपी गांव, देखें Video

स्कूल में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. बच्चे नदी का पीला और मटमैला पानी पीने और अपनी थालियां धोने को मजबूर हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की इतनी किल्लत है कि वे ‘चुआं’ (जमीन खोदकर निकाला गया पानी) का उपयोग करते हैं. मिड-डे मील की स्थिति भी चिंताजनक है. बच्चों को केवल दाल, चावल और आलू मिलता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. दवा, जांच और सलाह, सब एक जगह! बिहार में HIV इलाज को लेकर बड़ी तैयारी

बिहार सरकार साल के अंत तक पांच नए ART सेंटर खोलने जा रही है, जिससे HIV संक्रमित मरीजों को अपने जिले में ही दवा और परामर्श मिल सकेगा. इससे लंबी यात्रा, कतारों और हर महीने की परेशानी कम होगी. नए केंद्रों के साथ राज्य में ART सुविधाओं की संख्या बढ़कर 34 हो जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. 31 दिसंबर की आधी रात से बदल सकती है सरकारी कर्मचारियों की किस्मत! टीओआर जारी

वेतन बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस यानी टीओआर जारी कर दिए हैं और 31 दिसंबर 2025 को मौजूदा आयोग का कार्यकाल खत्म होगा. फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच रहने का अनुमान है, जिससे बेसिक सैलरी, डीए और एचआरए में बड़ा इजाफा हो सकता है. अगर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होती हैं, तो कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से नई सैलरी का लाभ मिल सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. पटना समेत दक्षिण जिलों में पारा लुढ़का, शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में ठंड का असर बढ़ गया है. पटना समेत दक्षिण बिहार में पारा लुढ़का है. कंपकंपा देने वाली ठंड से बिहार बेहाल हो गया है. शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जनजीवन ठप हो गया है. पटना समेत पूरे प्रदेश में कनकनी का कहर है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. SSC CGL टियर 2 परीक्षा की तारीख घोषित, जनवरी में इस दिन होगा एग्जाम

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीजीएल टियर 2 परीक्षा की डेटशीट जारी हो गई है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. कौन हैं फेई फेई ली? जिन्हें कहा जाता है AI की गॉडमदर, टाइम मैग्जीन की पर्सन ऑफ द इयर में से एक बनीं

टीवी सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की ‘मदर ऑफ ड्रैगन्स’ की तरह, डॉ फेई-फेई ली AI की दुनिया में बदलाव का प्रतीक हैं. उन्हें ‘AI की गॉडमदर’ के नाम से जाना जाता है. 2025 में, टाइम मैगजीन ने उन्हें और सात दूसरे पायनियर्स को ‘आर्किटेक्ट्स ऑफ AI’ नाम दिया और उन्हें पर्सन ऑफ द ईयर चुना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को 17 साल की सजा, बुशरा बीबी भी दोषी करार; ज्वेलरी गिफ्ट बना जेल की वजह

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में 17-17 साल की जेल हुई है. आरोप है कि सऊदी यात्रा में मिले महंगे उपहार को नियमों के खिलाफ सस्ते में रख लिया गया. अदालत ने दोनों पर 1.64 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Save Bangladeshi Hindus : बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जलाया जा रहा, क्या कर रही है सरकार और मानव अधिकार संस्थाएं?

1971 में जब बांग्लादेश का जन्म हुआ, तो वह एक सेक्यूलर मुल्क था. वहां धर्म की नहीं पहचान की लड़ाई थी, जिसे बंगाली वर्सेस पाकिस्तानी के रूप में लड़ा गया था और बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था. उस वक्त यहां हिंदुओं की आबादी वहां की कुल आबादी का लगभग 30 प्रतिशत थी, लेकिन 80 के दशक में कट्टरता हावी हुई और इस्लाम और उसके मानने वालों ने हिंदुओं पर अत्याचार शुरू कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. Genghis Khan : क्या वहशी था चंगेज खान, फिर कैसे उसने विश्व में सबसे बड़ा साम्राज्य खड़ा किया?

चंगेज खान, इस नाम की जब भी चर्चा होती है, तो एक बेहद ही क्रूर व्यक्ति का चेहरा जेहन में उभरता है. यह व्यक्ति कितना क्रूर होगा, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि उसकी एक भी तस्वीर उसके जीवित रहते नहीं बनाई गई थी. चंगेज खान के नाम से यह गलतफहमी होती है कि वो एक मुसलमान शासक था, जबकि सच्चाई यह है कि वह एक मंगोल था. चंगेज खान एक उपाधि थी, जिसका अर्थ होता है सर्वोच्च सत्ता. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. Madhuri Dixit: डायरेक्टर बनेंगी माधुरी दीक्षित? एक्ट्रेस ने फ्यूचर प्लान पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने डायरेक्शन को लेकर IANS के साथ इंटरव्यू में अपना फ्यूचर प्लान बताया. उन्होंने कहा कि लंबे अनुभव के बावजूद फिलहाल वह इसके लिए तैयार नहीं हैं. साथ ही उन्होंने फिल्म मेकिंग में आए बदलावों और आज के ऑर्गनाइज्ड सिस्टम पर भी बात की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. रोहित-कोहली का ODI World Cup 2027 में खेलना तय, IPL चेयरमैन के बयान से मिल गया संकेत

विराट कोहली और रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन देख उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों ने कमाल की बल्लेबाजी की और फील्डिंग में भी जान डाल दी. अब आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल के एक बयान से साफ लगता है कि दोनों 2027 में वनडे वर्ल्ड कप जरूर खेलेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. Viral Video: चीन के कॉन्सर्ट में म्यूजिक की ताल पर थिरकते दिखे रोबोट्स, धमाकेदार डांस देख एलन मस्क तक हो गए दीवाने

सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चीन के मशहूर सिंगर वांग लीहोम के चेंगदू कॉन्सर्ट में छह ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने स्टेज पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि हर कोई हैरान रह गया. यह वीडियो इतना चर्चा में आ गया कि अमेरिका के टेक अरबपति एलन मस्क ने भी X पर इस पर रिएक्ट किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. Assam Train Accident: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, राजधानी एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे

असम में बड़ा रेल हादसा हुआ है. राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola