खराब मौसम के कारण ताहिरपुर नहीं पहुंच सके पीएम मोदी, फोन पर रैली को किया संबोधित
Published by : Ayush Raj Dwivedi Updated At : 20 Dec 2025 2:51 PM
पीएम मोदी ने बंगाल में रैली को किया संबोधित
PM Modi In West Bengal: खराब मौसम के कारण पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के ताहिरपुर में रैली स्थल नहीं पहुंच सके. हेलीकॉप्टर लैंड न कर पाने पर उन्होंने फोन के जरिए रैली को संबोधित किया और जनता से माफी भी मांगी.
PM Modi In West Bengal: पश्चिम बंगाल के ताहिरपुर में प्रस्तावित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खराब मौसम के कारण शामिल नहीं हो सके. मौसम की खराब स्थिति की वजह से प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर ताहिरपुर में लैंड नहीं कर पाया. इसके चलते वह रैली स्थल तक नहीं पहुंच सके. हालांकि, प्रधानमंत्री ने फोन के माध्यम से रैली को संबोधित किया और वहां मौजूद लोगों से सीधे संवाद किया. अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने जनता से माफी मांगते हुए कहा कि वह रैली स्थल तक आ ही गए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वहां पहुंचना संभव नहीं हो सका.
PM मोदी ने बिहार का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज देश तेज़ी से विकास चाहता है। बिहार ने एक बार फिर विकास के लिए NDA सरकार को भारी बहुमत दिया है… बिहार ने बंगाल में भी भाजपा की जीत का रास्ता साफ़ कर दिया है. बिहार ने एक ही आवाज़ में ‘जंगल राज’ को नकार दिया है. 20 साल बाद भी उन्होंने भाजपा-NDA को पहले से ज़्यादा सीटें दी हैं. अब हमें पश्चिम बंगाल में ‘महा जंगल राज’ से छुटकारा पाना है…”
PM मोदी ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “वह (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) उन घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं जो पश्चिम बंगाल पर कब्ज़ा करने पर तुले हुए हैं. TMC घुसपैठियों को बचाने के लिए पश्चिम बंगाल में SIR का विरोध कर रही है…”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- TMC भाजपा का विरोध करना चाहती है. उन्हें हमारा जमकर, बार-बार, पूरी ताकत से विरोध करने दीजिए। मुझे समझ नहीं आता कि पश्चिम बंगाल के विकास में रुकावट क्यों डाली जा रही है. आप मोदी का विरोध कर सकते हैं, लेकिन बंगाल के लोगों को दुखी मत कीजिए. उन्हें उनके अधिकारों से वंचित मत कीजिए। उनके सपनों को तोड़ने का पाप मत कीजिए. मैं पश्चिम बंगाल के लोगों से हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि भाजपा को एक मौका दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ayush Raj Dwivedi
आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










