SSC CGL टियर 2 परीक्षा की तारीख घोषित, जनवरी में इस दिन होगा एग्जाम
Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 Dec 2025 7:01 PM
SSC CGL Tier 2 Exam (सांकेतिक फोटो AI Generated)
SSC CGL Tier 2 Exam Date 2025 Released: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से सीजीएल टियर 2 परीक्षा की डेटशीट जारी हो गई है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं.
SSC CGL Tier 2 Exam Date Announced: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा पास करने वाले लाखों कैंडिडेट्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी SSC ने CGL Tier 2 Exam Date 2025 जारी कर दी है. काफी समय से कैंडिडेट्स टियर 2 की तारीखों का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है. SSC की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार टियर 2 की परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी. जिन कैंडिडेट्स ने टियर 1 क्वालिफाई किया है, उनके लिए अब अगला टारगेट टियर 2 की तैयारी है.
एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 जुलाई 2025 तक का समय मिला है. इस वैकेंसी के लिए टियर 1 की परीक्षा का रिजल्ट 18 दिसंबर 2025 को जारी हुआ था. इसमें सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के लिए टियर 2 की परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है.
SSC CGL Tier 2 Exam Schedule ऐसे करें चेक
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Notice या Latest News सेक्शन पर क्लिक करें.
- यहां SSC CGL Tier 2 Exam Date 2025 से जुड़ा लिंक दिखाई देगा.
- लिंक पर क्लिक करते ही डेटशीट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल सकते हैं.
SSC CGL Tier 2 Exam Schedule Check Here
SSC CGL Tier 2 Exam Date 2025 कब होगी परीक्षा
SSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार CGL टियर 2 परीक्षा दो दिन आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 18 जनवरी 2026 और 19 जनवरी 2026 को होगी. टियर 2 में अलग अलग पेपर होते हैं, जिनमें कैंडिडेट्स की विषयवार जानकारी और स्किल्स को परखा जाता है. यही वजह है कि टियर 2 को SSC CGL का सबसे अहम स्टेज माना जाता है.

SSC CGL 2025 भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 14582 पदों पर भर्तियां की जानी हैं. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2025 से शुरू हुई थी. कैंडिडेट्स को आवेदन करने के लिए 4 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया था. इसके बाद SSC ने टियर 1 परीक्षा का आयोजन किया और इसका रिजल्ट 18 दिसंबर 2025 को जारी किया गया.
यह भी पढ़ें: मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, सैलरी होगी 56000 से ज्यादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










