मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन शुरू, सैलरी होगी 56000 से ज्यादा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 17 Dec 2025 8:04 PM

विज्ञापन

DSSSB MTS भर्ती के लिए आवेदन करते स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

DSSSB MTS Recruitment 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली के सरकारी विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ (DSSSB MTS) के खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है.

विज्ञापन

DSSSB MTS Recruitment 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB ने मल्टी टास्किंग स्टाफ MTS भर्ती 2025 के लिए (DSSSB MTS Recruitment) आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए दिल्ली के अलग अलग सरकारी विभागों में खाली पड़े MTS पदों को भरा जाएगा. जो उम्मीदवार लंबे समय से दिल्ली में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है.

इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 15 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा. किसी भी तरह का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

DSSSB MTS Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर New Registration या DSSSB MTS Recruitment 2025 से जुड़ा लिंक खोजें.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा.
  • अब लॉगिन करके DSSSB MTS ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें.

DSSSB MTS Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

DSSSB MTS Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता ज्यादा कठिन नहीं रखी गई है. उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. यही वजह है कि यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी.

DSSSB MTS भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी मिलेगी. इस पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 56000 रुपये से ज्यादा तक का मासिक वेतन मिल सकता है. इसके अलावा सरकारी नौकरी के साथ मिलने वाली दूसरी सुविधाएं जैसे भत्ते, छुट्टी और भविष्य की सुरक्षा भी शामिल होती है. यही वजह है कि MTS की नौकरी को काफी स्थिर और भरोसेमंद माना जाता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस में 92044 में से 9248 पद खाली, एक हजार से ज्यादा SI की जरूरत

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola