BPSC TRE 4 में कौन भर सकता है फॉर्म? समझें CTET और STET सर्टिफिकेट का फॉर्मूला

Updated:
विज्ञापन

स्कूल टीचर की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BPSC TRE 4.0 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू हो जाएगी. इसमें ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. सोशल मीडिया पर बिहार शिक्षक भर्ती की योग्यता को लेकर कई पोस्ट किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

BPSC TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. अब हर उम्मीदवार यही जानना चाहता है कि फॉर्म भरने के लिए कौन एलिजिबल है और CTET, STET का क्या रोल है. चलिए पूरी बात आसान भाषा में समझते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

CTET और STET का पूरा फॉर्मूला

नोटिफिकेशन में साफ तौर पर CTET Paper-I को Classes 1–5 से, CTET Paper-II को Classes 6–8 से, STET Paper-I को Classes 9–10 से और STET Paper-II को Classes 11–12 से जोड़ा गया है. नीचे टेबल में यह फॉर्मूला और आसानी से समझ आएगा-

क्लास लेवलपदजरूरी सर्टिफिकेट
1-5प्राइमरी टीचरCTET Paper-I या Bihar TET Paper-I
6-8मिडिल स्कूल टीचरCTET Paper-II या BTET Paper-II
9-10सेकेंडरी टीचरSTET Paper-I
9-10स्पेशल स्कूल टीचरस्पेशल एजुकेशन क्वालिफिकेशन के साथ STET Paper-I
11-12हायर सेकेंडरी टीचरSTET Paper-II

एकेडमिक क्वालिफिकेशन भी जरूरी

सिर्फ CTET-STET काफी नहीं है, साथ में एकेडमिक डिग्री भी मैच होनी चाहिए. प्राइमरी टीचर पद के लिए कुछ ऑप्शन ये हैं:

  • 12वीं में 50% मार्क्स के साथ 2 साल का DElEd, 4 साल का BElEd या 2 साल का डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन पास या अपीयरिंग
  • ग्रेजुएशन में 50% मार्क्स के साथ 2 साल का DElEd
  • मास्टर्स डिग्री में 55% मार्क्स के साथ DElEd

ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 में बढ़ेंगी 2 हजार सीटें? 34000 तक पहुंच सकता है पदों का आंकड़ा, जानिए सबकुछ

उम्र सीमा क्या है

उम्र को लेकर भी कैटेगरी वाइज अलग-अलग छूट दी गई है-

  • सामान्य पुरुष: अधिकतम 37 साल
  • सामान्य महिला: अधिकतम 40 साल
  • BC और EBC: अधिकतम 40 साल
  • SC-ST: अधिकतम 42 साल
  • PwD: अधिकतम 47 साल

STET 2026 वालों के लिए खास बात

अगर आपने अभी तक STET पास नहीं किया लेकिन एग्जाम में बैठ रहे हैं तो भी टेंशन की बात नहीं. STET 2026 में अपीयरिंग कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन उन्हें क्वालिफाई करना जरूरी होगा वरना प्रीलिमिनरी एग्जाम का एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा.

एलिजिबल कैंडिडेट 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फीस कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग है और पेमेंट सिर्फ ऑनलाइन मोड में BPSC के ऑफिशियल पोर्टल पर होगा. एक अच्छी बात यह भी है कि TRE एग्जाम में अटेंप्ट की कोई लिमिट नहीं है, कैंडिडेट जितनी बार चाहें अप्लाई कर सकते हैं, बशर्ते वे उम्र और बाकी एलिजिबिलिटी शर्तें पूरी करते हों.

ये भी पढ़ें: BPSC TRE 4 पर लेटेस्ट अपडेट, STET 2026 पास होना जरूरी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन