Viral Video: चीन के कॉन्सर्ट में म्यूजिक की ताल पर थिरकते दिखे रोबोट्स, धमाकेदार डांस देख एलन मस्क तक हो गए दीवाने
Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Dec 2025 1:40 PM
Viral Video: चीन के एक कॉन्सर्ट में नाचते रोबोट्स
Viral Video: सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चीन के मशहूर सिंगर वांग लीहोम के चेंगदू कॉन्सर्ट में छह ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने स्टेज पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि हर कोई हैरान रह गया. यह वीडियो इतना चर्चा में आ गया कि अमेरिका के टेक अरबपति एलन मस्क ने भी X पर इस पर रिएक्ट किया.
Viral Video: चीन के मशहूर सिंगर-सॉन्गराइटर वांग लीहोम के चेंगदू कॉन्सर्ट में हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया. इस कॉन्सर्ट में वांग लीहोम के साथ स्टेज पर छह ह्यूमनॉइड रोबोट भी परफॉर्म करते नजर आए. यह नजारा इतना खास था कि अमेरिका के टेक अरबपति एलन मस्क ने भी इस वीडियो को X पर रीट्वीट करते हुए ‘impressive’ लिखा. आइए आपको भी दिखते हैं ये वीडियो.
म्यूजिक की ताल पर थिरकते दिखे रोबोट्स
गुरुवार को हुए इस कॉन्सर्ट में जब वांग लीहोम ने अपना गाना Open Fire गाया, तब चांदी रंग के चमकदार कपड़ों में सजे ये रोबोट स्टेज पर आ गए और उनके साथ डांस करने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ये रोबोट हाथ-पैर हिलाने, किक मारने, घूमने और कूदने जैसे मुश्किल डांस स्टेप्स बिल्कुल ताल में कर रहे हैं.
खास बात यह रही कि उनकी हरकतें मशीन जैसी नहीं लग रही थीं, बल्कि वो म्यूजिक की बीट के साथ पूरी तरह घुले-मिले नजर आए. परफॉर्मेंस के आखिर में सभी रोबोट्स ने एक साथ जबरदस्त फ्लिप भी लगाया. ऑफिसियल वेबसाइट के मुताबिक, ये सभी ह्यूमनॉइड रोबोट हांगझोउ की रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स के हैं.
Elon Musk ने भी किया कमेंट
रोबोट्स के इस शानदार परफॉर्मेंस ने एलन मस्क का भी ध्यान खींचा लिया. शुक्रवार को उन्होंने X पर एक ट्वीट रीट्वीट किया जिसमें लिखा था- चीन में रोबोट्स अब सब कुछ कर रहे हैं, यहां तक कि स्टेज पर प्रोफेशनल की तरह डांस भी कर रहे हैं. और उन्होंने खुद कमेंट किया- इम्प्रेसिव. साथ ही, चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी रोबोट्स के इस परफॉर्मेंस को लेकर काफी चर्चा हो रही है. कई लोग कह रहे हैं कि ये रोबोट्स वाकई में बहुत कूल हैं.
Viral Video: देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: Viral Video: Elon Musk के रोबोट का नया कारनामा, इंसानों की तरह दौड़ता दिखा Optimus, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










