केजरीवाल ने अमित शाह से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात की. हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल के कामकाज संभालने के बाद यह उनकी शाह के साथ पहली बैठक है. यह बैठक करीब 20 मिनट तक शाह के आवास पर चली. पहले यह […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात की. हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल के कामकाज संभालने के बाद यह उनकी शाह के साथ पहली बैठक है.
यह बैठक करीब 20 मिनट तक शाह के आवास पर चली. पहले यह बैठक गृह मंत्रालय में होनी थी. केजरीवाल ने ट्वीट किया, माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात की. काफी सार्थक और अच्छी बैठक रही.
दिल्ली से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई. हम दोनों ही इस बात पर सहमत हुए कि दिल्ली के विकास के लिए हम साथ काम करेंगे. शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल पर आक्रामक निशाना साधा था.
इस चुनाव में हालांकि भाजपा सिर्फ आठ सीटें ही जीत पायी और आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें आयीं. दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




