RSS कार्यालय हमला मामला : हिरासत से भाग रहे अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, 1 को लगी गोली

इसी खिड़की से भाग रहे थे दोनों आरोपी, इनसेट में दोनों आरोपी
rss attack case: रांची के चान्हो में आरएसएस कार्यालय पर हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है. वह हिरासत से पुलिस की हथियार छीनकर भाग रहा था.
RSS Office Attack Case, रांची : रांची के चान्हो में बड़ी घटना हुई है. बुधवार को आरएसएस कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में कोडरमा से गिरफ्तार दो आरोपी गुरुवार को चान्हो थाना के हवालात से पुलिस का हथियार छीन कर भाग निकले. इस दौरान पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हो गयी. इसमें एक को गोली लगी.
क्या है मामला
मंगलवार को राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय में दो नाकाबपोश लोगों ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया था. इस वारदात को अंजाम रात 12:36 बजे और 12:39 बजे दिया गया था. हालांकि इस घटना में किसी के जान माल की हानि नहीं हुई. हमला करने के बाद दोनों आरोपी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से भाग रहे थे. जिन्हें एसआइटी ने बुधवार की देर रात कोडरमा जंक्शन पर गिरफ्तार कर लिया था. अटैक करने के लिए वे लोहरदगा से रांची आए थे. कोडरमा में आरोपियों की पहचान की गयी, जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश में रेस हो गई. हालांकि तब तक दोनों आरोपी ट्रेन से फरार हो चुके थे. हालांकि, दोनों आरोपियों को गया के रफीगंज में ट्रेन से ही हिरासत में ले लिया. उसके बाद से पुलिस उनसे इस मामले को लेकर पूछताछ कर रही थी.
Also Read: राज्यसभा चुनाव: मतगणना से पहले राधाकृष्ण किशोर का दावा, प्रणव झा को मिलेंगे 28.97 वोट
जानमाल की नहीं हुई क्षति
राजधानी में स्थित आरएसएस कार्यालय पर पहली बार ऐसा हमला किया गया है. जिस समय बम फेंका गया, उस समय संघ कार्यालय में करीब 20 लोग मौजूद थे. गनीमत रही कि किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई. अगर ब्लास्ट शक्तिशाली रहता, तो जान-माल की बड़ी क्षति हो सकती थी. बुधवार की दोपहर में एनआइए की टीम भी जांच करने आरएसएस कार्यालय पहुंची थी. वहां पर इस टीम ने भी जांच की और संघ के पदाधिकारियों से मामले में जानकारी ली. इससे यह संभावना बढ़ गयी है कि मामले की जांच एनआइए अपने हाथ में ले सकती है. आरएसएस कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर के इंट्री गेट के पास सॉस की शीशे की बोतल से बना पेट्रोल बम फेंका गया. इस क्रम में उसका शीशा टूट गया, जिससे बम नहीं फटा. वहीं दूसरा पेट्रोल बम आरएसएस कार्यालय की छत पर फेंका गया, जिसने काफी रोशनी के साथ ब्लास्ट किया. इसे कोल्डड्रिंक्स की बोतल से बनाया गया था.
Also Read: LIVE: झारखंड में खत्म हो गई वोटिंग, 5 बजे से काउंटिंग शुरू, देर शाम फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










