LIVE झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नथवाणी और बैजनाथ राम जीते

Updated:
विज्ञापन
rajaya sabha election 2026

सीएम के साथ महागठबंधन के विधायक

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार यानी 18 जून को मतदान पूरा हो चुका है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Rajya Sabha Election Updates: झारखंड के दो सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ चुका है. जानकारी के अनुसार झामुमो के बैजनाथ राम और बीजेपी समर्थित परिमल नथवाणी चुनाव जीत चुके हैं. बैजनाथ को जहां सबसे अधिक 30 वोट मिले तो वहीं, परिमल नथवाणी को 28 वोट मिले.

बैजनाथ राम को मिले सबसे अधिक वोट

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी सामने आ रही है. झामुमो नेता बैजनाथ राम को 30 और बीजेपी समर्थित परिमल नथवाणी को 28 वोट मिले हैं. उनके पक्ष में गिरे 2 वोट इनवैलिड करार दिये गए. जबकि कांग्रेस के प्रणव झा को 20 को वोट मिले हैं. उनका 1 वोट अमान्य घोषित कर दिया गया.

नथवाणी को मिले 2 वोट कैंसिल

झारखंड में दो सीटों के लिए हो रहा राज्यसभा चुनाव की काउंटिंग के दौरान बड़ी जानकारी सामने आ रही है. नथवाणी को 30 वोट मिले. इनमें से उनके 2 वोट कैंसिल हो गए. इसके अलावा एक और वोट इनवैलिड हुआ है. यह वोट किसके पक्ष में गिरा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

मतदान पूरा

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार यानी 18 जून को मतदान पूरा हो चुका है. झारखंड के सभी 81 विधायकों ने वोट डाला. वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चली. 2 राज्यसभा सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. झामुमो की ओर से बैजनाथ राम, कांग्रेस की तरफ से प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नथवाणी चुनाव लड़ रहे हैं.

वोटों की गिनती शुरू, कुछ देर में आएगा रिजल्ट

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. काउंटिंग समाप्त होने के बाद रिजल्ट सामने आएगा. पहली सीट पर बैजनाथ राम की जीत मानी जा रही है. जबकि दूसरी सीट पर कांग्रेस के प्रणव झा और एनडीए समर्थित परिमल नथवाणी के बीच मुकाबला है.

नथवाणी ने अपनी जीत का किया दावा

भाजपा के मुख्य सचेतक और सबसे पहले मतदान करने वाले नवीन जायसवाल ने कहा, पार्टी के 21 विधायकों और आजसू पार्टी, जदयू और लोजपा (रामविलास) के एक-एक विधायक ने राजग समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवाणी के पक्ष में मतदान किया. नथवाणी ने अपनी जीत पर भरोसा जताते हुए कहा, मुझे सभी पार्टियों का समर्थन है और जीत का भरोसा है. शाम तक सब स्पष्ट हो जाएगा.

विधायकों से मिलते-जुलते दिखे सीएम

राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए मतदान के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा विधायकों के साथ बातचीत करते और चाय का आनंद लेते हुए देखा गया.

सभी 81 विधायकों ने किया मतदान

झारखंड के सभी 81 विधायकों ने वोट डाला. पहला वोट BJP विधायक नवीन जायसवाल ने और आखिरी वोट JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने डाला.

JMM विधायकों ने डाले वोट

राज्यसभा चुनाव में JMM के विधायकों ने भी वोट किया. JMM के 34 विधायकों ने वोट डाला.

जयराम महतो भी पहुंचे

डुमरी विधायक जयराम महतो भी विधान सभा पहुंचे. उन्होंने कहा काफी आत्ममंथन करके आया हूं.
जयराम महतो ने कहा जिसको भी वोट करूंगा उम्मीद है कि वो झारखंड के लिए काम करेंगे.

कांग्रेस विधायकों ने डाला वोट

सीएम हेमंत सोरेन के पहुंचने के बाद कांग्रेस विधायकों ने डाला वोट. कांग्रेस के 16 विधायकों ने वोट किया.

सीएम पहुंचे विधानसभा

सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा पहुंचे. एक साथ मतदान करेंगे इंडिया गठबंधन के विधायक.

विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया जारी

विधानसभा के कमरा नंबर 42 में मतदान की प्रक्रिया जारी है. कई विधायकों ने वोट डाला. बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया मतदान. बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने वोट डाला. बीजेपी विधायक शशिभूषण मेहता ने भी मतदान किया. जेडीयू विधायक सरयू राय ने किया मतदान. बीजेपी विधायक राज सिन्हा ने भी वोट डाला. नेता प्रतिपक्ष सह विधायक नेता बाबूलाल मरांडी भी मतदान कक्ष में पहुंचे. एनडीए के सभी विधायकों ने किया मतदान.

विधानसभा पहुंचे NDA विधायक

मतदान के लिए बस से विधानसभा पहुंचे बीजेपी विधायक. परिमल विधानसभा नथवाणी पहुंचें और जीत का दावा किया. उन्होंने कहा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त है. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने बोला जीत के लिए आश्वस्त है. जदयू विधायक ने कहा कि मेरा वोट सुरक्षित है और मैंने कहीं पर ध्यान नहीं दिया है. पूर्वी जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि हमारे आंकड़े सुरक्षित हैं. धनबाद विधायक राज सिन्हा का कहना है कि हमलोग अभी से बधाई दे रहे हैं कि जीत हमारी होगी.

कांग्रेस के विधायक विधानसभा पहुंचे

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के विधायक बस से विधानसभा पहुंचे.

Also Read: गुमला कोर्ट का बड़ा एक्शन, नाबालिग से हैवानियत करने वाले निरल तिग्गा को 10 साल की जेल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola