गुमला कोर्ट का बड़ा एक्शन, नाबालिग से हैवानियत करने वाले निरल तिग्गा को 10 साल की जेल

Updated:
विज्ञापन
Gumla Crime News

गुमला में दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की जेल, Pic Credit- AI, Only for Symbolism

Gumla Crime News: गुमला कोर्ट के जज संजीव भाटिया ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी निरल तिग्गा को 10 साल की कड़ी जेल और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. इस वारदात को आरोपी ने उस वक्त सजा सुनाई जब नाबालिग शौच करने के लिए निकली थी.

विज्ञापन

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट

Gumla Crime News, गुमला: गुमला अदालत ने बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर सख्त संदेश दिया है. कोर्ट ने करीब दो साल पुराने एक मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी निरल तिग्गा को दोषी पाया और उसे 10 साल की कड़ी जेल की सजा सुनाई. इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अगर वह यह जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे एक साल और जेल में रहना होगा. गुमला कोर्ट के जज संजीव भाटिया की अदालत ने बुधवार को यह फैसला सुनाया.

शौच के लिए गई थी लड़की उसी दौरान किया था गलत काम

सरकारी वकील और पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 23 अगस्त 2024 की है. उस दिन पीड़ित लड़की अपने घर के बाहर शौच (टॉयलेट) के लिए निकली थी. इसी ताक में बैठे आरोपी निरल तिग्गा ने उसे अकेले पाकर पकड़ लिया. आरोपी लड़की को जबरन खींचकर पास की झाड़ियों के पीछे ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया. इस दौरान लड़की की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि वह बेहोश हो गई. आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर वहां से भाग गया. जब लड़की को होश आया, तो वह किसी तरह रोते-बिलखते अपने घर पहुंची और घरवालों को सारी बात बताई. इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और केस दर्ज कराया.

Also Read: खूंटी में अफीम तस्करों पर चला चाबुक, 5 किलो अफीम के साथ पकड़े गए 3 लोगों को 15 साल की जेल

पुलिस की पक्की जांच और गवाहों से साबित हुआ गुनाह

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी से काम किया. पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कराया. इसके बाद डॉक्टरों से उसकी मेडिकल जांच कराई और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए. कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने इन सभी सबूतों और गवाहों को जज के सामने पेश किया. कोर्ट ने माना कि पुलिस के सबूत बिल्कुल पक्के हैं और निरल तिग्गा ने ही यह गुनाह किया है. फैसला सुनाते हुए जज ने साफ कहा कि बच्चों के साथ ऐसा गलत काम करने वाले किसी भी रियायत के हकदार नहीं हैं, समाज में ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलना जरूरी है.

Also Read: रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमले की रघुवर दास ने की निंदा, घटना को बताया राष्ट्रवाद पर हमला

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola