गुमला चेंबर की बैठक में व्यापारियों के मुद्दों पर मंथन, बिजली से खाद्य सुरक्षा तक उठेंगे सवाल
बैठक में व्यापारी | Prabhat Khabar Network
गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स की मासिक बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और 15 अगस्त के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को मजबूत बनाने का लिया गया निर्णय।
गुमला: चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की सातवीं मासिक बैठक बुधवार को बस स्टैंड स्थित विनायक होटल में अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में एफजेसीसीआई के प्रतिनिधि सह नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी विशेष रूप से उपस्थित रहे.
बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई. इसके बाद व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और चेंबर की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान कई नये प्रस्तावों पर सदस्यों ने अपने विचार रखे.
15 अगस्त को होगा झंडोत्तोलन
बैठक में स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत 15 अगस्त को सुबह 8:40 बजे चेंबर कार्यालय के सामने झंडोत्तोलन किया जाएगा.
इसके अलावा व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग, माप-तौल विभाग, उद्योग विभाग और विशेष रूप से बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक पहल करने का निर्णय लिया गया.
संगठन को मजबूत बनाने की अपील
इस अवसर पर एफजेसीसीआई के प्रतिनिधि सह नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने चेंबर के सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी सदस्य नियमित बैठकों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और चेंबर की गतिविधियों में सहयोग करें, ताकि व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती के साथ संबंधित विभागों के समक्ष रखा जा सके.
बैठक में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश लाल, अभिजीत जायसवाल, बबलू वर्मा, सचिव प्रणय कुमार, सहसचिव राहुल केसरी, जनसंपर्क पदाधिकारी रितेश कुमार, मीडिया प्रभारी मनीष केशरी सहित कार्यकारिणी सदस्य मुन्नीलाल साहू, पंकज खंडेलवाल, आदित्य गुप्ता, अमित मंत्री, अनिकेत कुमार, गुरमीत सिंह एवं विकास सिंह मौजूद रहे. उपसमिति के सदस्यों में दिनेश कुमार, शेखर अग्रवाल, पंकज सोनी, शाहनवाज एवं शंकर लाल जाजोदिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए