70 से 80KM की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा, 18 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी, मौसम को लेकर IMD का अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

कई राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी, फोटो- एएनआई

Today Weather: देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 से 23 जून के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. 18 से ज्यादा राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश भी संभावना है.

विज्ञापन

Today Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी चल सकती है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि झोंकों के दौरान इसकी रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है.

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

पहाड़ी राज्यों में खराब रहेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है. इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक हो सकती है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत इन राज्यों में तूफानी मौसम

बिहार, झारखंड और ओडिशा में आने वाले दिनों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मौसम

दक्षिण भारत में भी मौसम की करवट आने वाले दिनों में जारी रहेगी. तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. कई क्षेत्रों में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Also Read: Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज होगी मानसून की रफ्तार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन