5 अगस्त की टॉप 20 खबरें: एयर इंडिया फ्लाइट में खतरनाक टर्बुलेंस, छात्र आंदोलन पर बोले सीएम हेमंत सोरेन, 'सरकार की आंख भी है और कान भी'

Updated:
विज्ञापन

घायल यात्रियों को ले जाया गया स्वास्थ्य कर्मी, फोटो एक्स

5 August Top 20 News: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ान के दौरान भयानक टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. हवा में झटका लगने से 15 से अधिक यात्रियों को चोट लगी है और घायल हो गए. झारखंड में जारी छात्र आंदोलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान आया है. उन्होंने कहा, सरकार की आंख भी और कान भी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. नेमरा में छात्र आंदोलन पर बोले हेमंत सोरेन, 'सरकार की आंख भी है, कान भी है'

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की हर चिंता से अवगत है और जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत न्याय मिलेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. 'किसी का सिर फटा, किसी के कंधे में आई चोट.. दो मिनट तक हवा में 360 डिग्री घूमता रहा प्लेन', एयर इंडिया यात्री ने बताई टर्बुलेंस की कहानी

थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 ने मंगलवार को उड़ान के दौरान भयानक टर्बुलेंस का सामना किया. फ्लाइट के एक यात्री ने बताया कि विमान हवा में कई बार 360 डिग्री घूमा, जिससे यात्रियों को झटके लगे और कई को गंभीर चोटें भी आईं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. बुधवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे पंचायत सहायक, आठ सूत्री मांगों को लेकर रांची में शक्ति प्रदर्शन

झारखंड के पंचायत सहायक अपनी मांगों को लेकर आज रांची में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. वर्षों से लंबित मांगों को लेकर वे सड़कों पर उतरेंगे. यदि सरकार उनकी बात नहीं सुनती है, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा, तंजावुर थाने के बाहर जुटे हजारों DMK समर्थकों में खुशी की लहर

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और द्रमुक (DMK) के वरिष्ठ नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है. एक जनसभा में द्विअर्थी बयान देने के मामले में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था. रिहाई के बाद सेंगीपट्टी थाने से बाहर निकलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. दिल्ली के वोटरों के लिए अपडेट: चुनाव आयोग ने बदला SIR का शेड्यूल, जानिए नई तारीखें

भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली की मतदाता सूची संशोधन कार्यक्रम में बदलाव किया है. नई सूचना के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 को पात्रता की तारीख तय की गई है. जानें नई समय-सारिणी और कब होगी अंतिम सूची प्रकाशित. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. बांकीपुर हार के बाद दिल्ली में PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, जदयू के ये दो नेता भी रहे मौजूद

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद नीतीश कुमार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह बैठक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है. जदयू ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है.पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. UGC, पेपर लीक और फॉर ग्रांटेड को लेकर नाराजगी ! कैसे बदला बांकीपुर में भाजपा के कोर वोटरों का मूड?

बांकीपुर उपचुनाव 2026 में 30 साल बाद भाजपा की हार ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है कि क्या भाजपा का कोर वोटर नाराज हुआ या जनसुराज की रणनीति ने चुनावी समीकरण बदल दिए? जानिए क्या रहे बड़े फैक्टर

7. Exclusive: क्या मशीन से भी सस्ती है लाइटमैन की जिंदगी? ना इंश्योरेंस ना समय पर पेमेंट, जिस रोशनी से चमकता है बॉलीवुड, उन्हीं की जिंदगी अंधेरे में

FWICE अध्यक्ष बीएन तिवारी ने प्रभात खबर से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि फिल्मों की चमक के पीछे काम करने वाले लाइटमैन आज भी सुरक्षा और बेहतर वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इक्विपमेंट का इंश्योरेंस होता है, लेकिन मजदूरों के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है. लंबे घंटे काम करने के बावजूद उन्हें अतिरिक्त भुगतान नहीं मिलता और कई बार पेमेंट भी समय पर नहीं मिलता. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. मदरसा आतंकवाद पैदा करता है, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से यूपी की सियासत में मचा बवाल

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसों को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिससे राज्य की राजनीति में नया उबाल आ गया है. इस बीच, राज्य सरकार मदरसा शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है.पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. सदन में हंगामा पड़ा भारी: राम मंदिर मुद्दे पर सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए निष्कासित

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर मंगलवार को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. सपा विधायक सचिन यादव ने सदन में यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद माहौल गर्मा गया. लगातार हंगामे और अध्यक्षीय आदेशों की अनदेखी पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कड़ा रुख अपनाते हुए सचिन यादव को पूरे मानसून सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

10. खड़गपुर में 'हनी ट्रैप' का खेल बेनकाब, सोशल मीडिया पर इश्क़, फिर बनाते थे अश्लील वीडियो, दो महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार

खड़गपुर पुलिस ने सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपये की उगाही करने वाले 'हनी ट्रैप' गैंग का सनसनीखेज खुलासा किया है. इस गिरोह का शिकार बनने वाले युवकों से चोरी-छिपे वीडियो बनाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूली जाती थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. पाकिस्तान में तख्तापलट की सुगबुगाहट: मोहसिन नकवी ने खोली शरीफ सरकार की पोल, 21 साल पुराने घोटाले का खुलासा

पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर तख्तापलट के कयास तेज हो गए हैं. शहबाज शरीफ सरकार में गृह मंत्री और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के करीबी माने जाने वाले मोहसिन नकवी ने अपनी ही सरकार की पोल खोल दी है. उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान की प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. भारत सरकार ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, MEA बोला- निजी आयोजन से हमारा कोई लेना-देना नहीं

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम एक निजी मीडिया संस्था आयोजित कर रही है. सरकार न तो इसमें शामिल है और न ही वहां रखे जाने वाले विचारों का समर्थन करती है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. मेकेदातु परियोजना को लेकर क्यों आमने-सामने हैं कर्नाटक और तमिलनाडु? समझिए पूरा विवाद

कर्नाटक की मेकेदातु परियोजना को लेकर कावेरी जल विवाद फिर चर्चा में है। क्या कर्नाटक को इस परियोजना के लिए तमिलनाडु की मंजूरी जरूरी है? जानिए मेकेदातु परियोजना को लेकर दोनों राज्यों के तर्क और पूरे विवाद की क्या है कहानी ?पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. PoK चुनाव पर भारत का प्रहार: MEA ने कहा- 90 हत्याओं के बाद चुनाव का नाटक कर रहा पाकिस्तान

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आयोजित स्थानीय चुनावों को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से दिखावा करार दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान सरकार और उसकी सेना पर PoK में आम नागरिकों पर भयंकर अत्याचार करने और दमनकारी नीतियों के जरिए अवैध चुनावों को वैधता देने का आरोप लगाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. JPSC-JSSC पेपर लीक के विरोध में JLKM का धनबाद में धरना, रांची में छात्र आंदोलन को दिया समर्थन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में छात्र आंदोलन को समर्थन मिल रहा है. इसी सिलसिले में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने धनबाद में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया. प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. UPSC IES ISS का रिजल्ट जारी, 134 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन

यूपीएससी इकोनॉमिक्स सर्विस और स्टैटिस्टिकल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से UPSC IES ISS का रिजल्ट जारी हो गया है. दोनों सर्विस में मिलाकर कुल 134 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया पहुंची कोलंबो, 15 अगस्त से पहला टेस्ट मैच

भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है. यह सीरीज 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. जानें अभ्यास मैचों और टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. ग्लासगो में पाकिस्तान का हुआ थू-थू, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से गायब हुआ पाक बॉक्सर

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान बॉक्सिंग महासंघ एक बार फिर विवादों में है. मुक्केबाज कुदरातुल्लाह टीम होटल से अचानक गायब हो गए हैं. यह पहली बार नहीं है जब किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी के गायब होने की घटना सामने आई हो. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं साई सुदर्शन

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर की अंगुली में चोट के कारण टीम के साथ श्रीलंका रवाना नहीं हुए हैं. उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. EPF में हो सकता है बदलाव! ₹25000 तक सैलरी वालों के लिए अनिवार्य हो सकता है PF, जानिए क्या बदलेगा

सरकार EPF की अनिवार्य वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 करने की तैयारी में है. जानें इससे किन कर्मचारियों को फायदा होगा और नया नियम कब लागू हो सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola