PoK चुनाव पर भारत का प्रहार: MEA ने कहा- 90 हत्याओं के बाद चुनाव का नाटक कर रहा पाकिस्तान

Updated:
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आयोजित स्थानीय चुनावों को खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से दिखावा करार दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान सरकार और उसकी सेना पर PoK में आम नागरिकों पर भयंकर अत्याचार करने और दमनकारी नीतियों के जरिए अवैध चुनावों को वैधता देने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की यह खोखली चुनावी कवायद वहां की कड़वी सच्चाई को छिपा नहीं सकती. उन्होंने बताया कि इस साल जून से जारी पाकिस्तानी कार्रवाई में अब तक कम से कम 90 आम नागरिकों की जान जा चुकी है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

विज्ञापन
"पाकिस्तान प्रशासन ने जनता की जायज नाराजगी का जवाब गोलियों, बिजली कटौती, डराने-धमकाने और दमन से दिया है. अब वह एक दिखावटी चुनावी प्रक्रिया के जरिए अपनी वैधता हासिल करने की नाकाम कोशिश कर रहा है." - रणधीर जायसवाल

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है. विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को इस दमन और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, और दुनिया को मानवाधिकारों पर पाकिस्तान द्वारा दिए जाने वाले पाखंडपूर्ण उपदेशों के पीछे की असलियत को समझना चाहिए.


पाकिस्तान ने गैर कानूनी तरीके से पीओके पर कब्जा कर रखा है: भारत

भारत का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा केंद्र-शासित क्षेत्र उसके अभिन्न और अविभाज्य हिस्से हैं. नयी दिल्ली का यह भी कहना है कि पाकिस्तान ने इन केंद्र-शासित क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर "गैर-कानूनी और जबरन कब्जा" कर रखा है.

पीओके में हिंसा, धांधली के आरोपों के बीच चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत हासिल की. ​​पार्टी ने चुनाव वाली 18 में से 14 सीटें जीतीं, जिससे उसे इस इलाके में सरकार बनाने का मौका मिलेगा. पीओके में जारी चुनावों का दूसरा चरण रविवार को हिंसा और धांधली के आरोपों के बीच हुआ. इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच तीन चरणों में हो रहे है चुनाव

पीओके की तथाकथित विधानसभा की 45 सीटों के लिए चुनाव 27 जुलाई से 10 अगस्त के बीच तीन चरणों में हो रहे हैं.


ये भी पढ़ें: भारत सरकार ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, MEA बोला- निजी आयोजन से हमारा कोई लेना-देना नहीं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola