भारत सरकार ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, MEA बोला- निजी आयोजन से हमारा कोई लेना-देना नहीं

Updated:
विज्ञापन

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल, गोल घेरे में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (फोटो : X)

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम एक निजी मीडिया संस्था आयोजित कर रही है. सरकार न तो इसमें शामिल है और न ही वहां रखे जाने वाले विचारों का समर्थन करती है.

विज्ञापन

India Bangladesh news : भारत की ओर से विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नई दिल्ली में होने वाले वर्चुअल कार्यक्रम को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम एक निजी मीडिया संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है और भारत सरकार का इससे किसी भी तरह का संबंध नहीं है. उन्होंने यह भी साफ किया कि सरकार इस मंच पर व्यक्त किए जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन नहीं करती. MEA का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब इस कार्यक्रम को लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से स्पष्टीकरण मांगा था.

रणधीर जयसवाल ने क्या कहा?

नई दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, "जिस कार्यक्रम का जिक्र किया जा रहा है, उसका आयोजन एक निजी मीडिया संस्था कर रही है. भारत सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है और न ही सरकार वहां व्यक्त किए जाने वाले किसी भी विचार का समर्थन करती है." विदेश मंत्रालय के इस बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि शेख हसीना के प्रस्तावित कार्यक्रम से भारत सरकार का कोई आधिकारिक संबंध नहीं है.

5 अगस्त को वर्चुअली संबोधित करेंगी शेख हसीना

दरअसल, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (FCC South Asia) द्वारा आयोजित एक निजी कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करने वाली हैं. इस कार्यक्रम की जानकारी सामने आने के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से यह जानना चाहा था कि क्या इस आयोजन को भारत सरकार का समर्थन प्राप्त है.

भारत ने दूरी बनाकर दिया स्पष्ट संदेश

विदेश मंत्रालय के ताजा बयान से भारत ने साफ कर दिया है कि यह पूरी तरह एक निजी आयोजन है और सरकार इससे खुद को अलग रखती है. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कार्यक्रम में रखे जाने वाले विचार आयोजकों और वक्ताओं के होंगे, उनका भारत सरकार के आधिकारिक रुख से कोई संबंध नहीं माना जाएगा. MEA के इस स्पष्टीकरण के बाद शेख हसीना के कार्यक्रम को लेकर उठ रहे राजनीतिक और कूटनीतिक सवालों पर भारत का आधिकारिक पक्ष सामने आ गया है.

Also read : डीवाई पाटिल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले- उनका जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola