श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं साई सुदर्शन

Updated:
विज्ञापन

साई सुदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर की अंगुली में चोट के कारण टीम के साथ श्रीलंका रवाना नहीं हुए हैं. उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है. टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के साथ श्रीलंका रवाना नहीं हुए हैं. भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ मंगलवार (4 अगस्त) को श्रीलंका पहुंच गए, लेकिन सुदर्शन टीम के साथ नहीं पहुंचे हैं.

विज्ञापन

बेंगलुरु में चल रहा है रिहैब

रेवस्पोर्ट्ज के मुताबिक, साई सुदर्शन अभी भी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान पैर की अंगुली (Toe) में चोट लगी थी. अब वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

पहले टेस्ट में खेलना तय नहीं

भारत 7 अगस्त से श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा. इसके बाद पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. साई सुदर्शन फिलहाल भारत के नंबर-3 बल्लेबाज माने जा रहे हैं, लेकिन चोट के कारण पहले टेस्ट में उनका खेलना तय नहीं है. उन्होंने अब तक पांच टेस्ट में दो अर्धशतक लगाए हैं. पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में उन्होंने 81 रन की पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत की थी.

देवदत्त पडिक्कल को मिल सकता है मौका

अगर साई सुदर्शन पहले टेस्ट तक फिट नहीं हो पाते हैं, तो देवदत्त पडिक्कल को अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है. बाएं हाथ के पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और सुदर्शन की तरह ही टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. इससे पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, औकिब नबी और सारांश जैन.

ये भी पढ़ें: 'रफ्तार नहीं...', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया आकिब नबी की ताकत, जानिए क्यों हैं वो खास


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola