UPSC IES ISS का रिजल्ट जारी, 134 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन
UPSC IES ISS रिजल्ट चेक करते स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)
UPSC IES ISS Result 2026: यूपीएससी इकोनॉमिक्स सर्विस और स्टैटिस्टिकल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से UPSC IES ISS का रिजल्ट जारी हो गया है. दोनों सर्विस में मिलाकर कुल 134 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ है.
UPSC IES ISS Result 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने Indian Economic Service (IES) और Indian Statistical Service (ISS) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस बार दोनों सेवाओं को मिलाकर कुल 134 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के बीच खुशी का माहौल है. चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है.
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 44 पदों को भरा जाना है. इनमें Indian Economic Service (IES) के 16 पद और Indian Statistical Service (ISS) के 28 पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 3 मार्च 2026 तक चली थी.
परीक्षा का आयोजन 19 जून 2026 को किया गया था. इसके बाद ISS की आंसर की 24 जून को जारी की गई और अब 4 अगस्त 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
UPSC IES Result 2026 Check Here
UPSC ISS Result 2026 Check Here
ऐसे चेक करें UPSC IES ISS Result 2026
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर "UPSC IES ISS Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट का PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.
रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए आयोग की ओर से बुलाया जाएगा. आयोग ने यह भी साफ किया है कि सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट अंतिम परिणाम यानी पर्सनैलिटी टेस्ट पूरा होने के बाद वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. मार्कशीट वेबसाइट पर 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी. इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना
ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 1.22 करोड़ का पैकेज, 230+ कंपनियों से जॉब ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










