MP ग्रुप 1 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Updated:
विज्ञापन

कैंडिडेट की सांकेतिक फोटो (Canva)

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. अभ्यर्थी MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप 1 सब ग्रुप 2 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि की जरूरत होगी. अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बिना देर किए अपना परिणाम जरूर देख लें.

जरूरी तारीखें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर 2025 से शुरू हुए थे और 13 जनवरी 2026 तक आवेदन स्वीकार किए गए. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 13 जनवरी 2026 थी. आवेदन में सुधार करने का मौका 15 जनवरी 2026 तक दिया गया.

परीक्षा 17 फरवरी 2026 को आयोजित हुई, जबकि एडमिट कार्ड 11 फरवरी को जारी किया गया था. इसके बाद 24 फरवरी 2026 को आंसर की जारी हुई और अब 3 अगस्त 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.

ऐसे करें MPESB Group 1 Result 2026 चेक

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए "Result" या "Latest Updates" सेक्शन पर क्लिक करें.
  • MPESB Group 1 Sub Group 2 Result 2026 के लिंक को खोलें.
  • अब अपना एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी अपने पास सुरक्षित रखें.

चयन प्रक्रिया कैसे पूरी होगी?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

अगर आपका नाम चयनित उम्मीदवारों की सूची में है तो घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि आगे की प्रक्रिया पर नजर रखें. MPESB समय-समय पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जरूरी अपडेट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा.

ये भी पढ़ें: LBSNAA का बिहारी वर्जन गया में, जानें कैसे होती ही BIPARD में ट्रेनिंग


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola