SSC JE का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 पदों पर हुआ सेलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (PC:Canva)

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (PC:Canva)

SSC JE Final Result 2026: SSC ने Junior Engineer (Civil, Electrical, Mechanical) Exam का फाइनल रिजल्ट आज यानी 03 अगस्त को जारी कर दिया हैं. जिन कैंडिडेट्स ने एसएससी का यह एग्जाम दिया था, वे अब SSC के ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना Final Result देख सकते हैं.

विज्ञापन

SSC JE Final Result 2026: Staff Selection Commission (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (Civil, Mechanical & Electrical) Exam 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग ने 3 अगस्त 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी किया है. फाइनल रिजल्ट में कैंडिडेट का नाम, उनके पैरेंट्स का नाम और रैंक भी जारी किया गया है.

1731 कैंडिडेट्स का हुआ सेलेक्शन

SSC JE 2025 के तहत कुल 1731 रिक्तियों के लिए कैंडिडेट्स का चयन किया गया है. आयोग के अनुसार 585 कैंडिडेट्स ने FIX ऑप्शन चुना. वहीं 1028 कैंडिडेट्स ने FLOAT ऑप्शन चुना.

स्लाइडिंग और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में अबसेंट रहे कैंडिडेट्स के कारण खाली हुई सीटों पर 118 नए आवंटन किए गए. कैंडिडेट्स को पदों का आवंटन मेरिट और ऑनलाइन आवेदन के दौरान दी गई पोस्ट प्रेफरेंस के आधार पर किया गया है. इसके अलावा स्लाइडिंग और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के दौरान कैंडिडेट्स द्वारा चुने गए FIX/FLOAT ऑप्शन को भी ध्यान में रखा गया.

ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 शॉर्ट-टर्म कोर्सेज

FIX और FLOAT का मतलब क्या है?

SSC JE में कैंडिडेट्स को उनकी मेरिट, कैटेगरी और पोस्ट प्रेफरेंस के आधार पर कोई पद और विभाग आवंटित किया जाता है. इसके बाद कैंडिडेट्स को FIX या FLOAT ऑप्शन चुनने का मौका दिया जाता है.

FIX ऑप्शन चुनने का मतलब है कि कैंडिडेट को जो पद और विभाग आवंटित हुआ है, वह उससे संतुष्ट है और वह इसी आवंटन को स्वीकार करता है. इसके बाद वह आगे की स्लाइडिंग प्रक्रिया में किसी दूसरे बेहतर ऑप्शन के लिए दावेदारी नहीं करता.

वहीं FLOAT ऑप्शन चुनने वाला कैंडिडेट अपने वर्तमान आवंटित पद को तुरंत अंतिम रूप से स्वीकार नहीं करता. वह आगे की स्लाइडिंग प्रक्रिया में अपनी बेहतर पोस्ट प्रेफरेंस के अनुसार किसी दूसरे पद या विभाग के आवंटन की संभावना बनाए रखता है. अगर उपलब्ध रिक्तियों और उसकी मेरिट के आधार पर उसे बेहतर ऑप्शन मिल जाता है, तो नया आवंटन किया जा सकता है.

कैटेगरी वाइज सेलेक्शन का डिटेल्स

आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 1731 रिक्तियों में 270 सीटें SC, 122 सीटें ST, 432 सीटें OBC, 127 सीटें EWS और 780 सीटें UR कैटेगरी के लिए थीं. इन सभी कैटेगरी में निर्धारित संख्या के अनुसार ही कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी किया गया है.

वहीं दिव्यांग आरक्षण के तहत OH(Oral Handicapped) के 10, HH (Hearning Handicapped) के 11 और Other-PwD के 8 कैंडिडेट भी शामिल हैं. फाइनल रिजल्ट में शामिल कैंडिडेट्स को नया रैंक दिया गया है. ये नए रैंक पहले जारी किए गए First Round of Tentative Allocation (FRTA) में दिए गए रैंक को रिप्लेस करेंगे. 

आप डायरेक्ट नीचे दिए लिंक पर भी क्लिक कर फाइनल रिजल्ट का लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

SSC Junior Engineer (Civil, Electrical, Mechanical) Exam Final Result 2025 

अब आगे क्या होगा

फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति से जुड़ी आगे की प्रक्रिया संबंधित विभागों की ओर से पूरी की जाएगी.

SSC ने स्पष्ट किया है कि कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति से जुड़ी जानकारी संबंधित User Department से मिलेगी.

अगर फाइनल रिजल्ट जारी होने के छह महीने के भीतर किसी कैंडिडेट को संबंधित विभाग से कोई सूचना नहीं मिलती है, तो उसे इसके बाद संबंधित विभाग से संपर्क करना होगा.

SSC ने यह भी बताया है कि आयोग की ओर से कोई Reserve List या Waiting List तैयार नहीं की गई है. सेलेक्टेड और नॉन-सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की Final Answer Keys cum Response Sheet और डिटेल्ड मार्क्स भी आयोग की वेबसाइट पर आगे अपलोड किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: UPPSC 2026: आज आवेदन की आखिरी तारीख, 500 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल



विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola