IIT ISM धनबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 1.22 करोड़ का पैकेज, 230+ कंपनियों से जॉब ऑफर

Updated:
विज्ञापन

IIT ISM धनबाद कैंपस और स्टूडेंट की AI Generated फोटो

IIT ISM Dhanbad Placement Record: आईआईटी धनबाद में प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है. करोड़ों का पैकेज, देश-विदेश की बड़ी कंपनियां और हजारों ऑफर इस संस्थान को देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की कतार में मजबूती से खड़ा करते हैं. आइए इसके प्लेसमेंट रिकॉर्ड को करीब से देखते हैं.

विज्ञापन

IIT ISM Dhanbad Placement Record: अगर आप इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि किस कॉलेज में पढ़ाई के साथ शानदार प्लेसमेंट भी मिलता है, तो IIT ISM धनबाद का नया रिकॉर्ड आपका ध्यान जरूर खींचेगा. यहां सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि इंटर्नशिप और प्लेसमेंट दोनों में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

IIT ISM Dhanbad Placement Record: कैसा रहा प्लेसमेंट?

उपलब्धिआंकड़ा
इंटर्नशिप ऑफर पाने वाले छात्र492
PPO पाने वाले छात्र234
इंटर्नशिप के लिए आई कंपनियां88
फुल टाइम भर्ती के लिए आई कंपनियां230+
जॉब ऑफर पाने वाले छात्र1020+
इंटरनेशनल ऑफर16+
सबसे बड़ा पैकेज1.22 करोड़
औसत पैकेज17.6 LPA

इंटर्नशिप से ही शुरू हो जाता है करियर

IIT ISM धनबाद में दूसरे और तीसरे वर्ष से ही छात्र इंटर्नशिप करना शुरू कर देते हैं. बीटेक छात्रों की इंटर्नशिप आमतौर पर 8 से 10 सप्ताह की होती है, जबकि इंटीग्रेटेड एमटेक छात्रों के लिए इसकी अवधि 6 महीने तक पहुंच सकती है.

सबसे खास बात यह रही कि 492 छात्रों को इंटर्नशिप ऑफर मिले, जबकि 234 छात्रों को उसी इंटर्नशिप के आधार पर PPO यानी प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी मिल गया. यानी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही नौकरी लगभग पक्की.

IIT ISM Dhanbad College Placement Record 2025-26 Check Here

IIT ISM Dhanbad ब्रांच वाइज प्लेसमेंट

Image
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में कुल 143 छात्र थे, जिनमें 124 बीटेक और 19 एमटेक के छात्र शामिल रहे. इस ब्रांच के छात्रों को Google, Microsoft, Flipkart, IBM, Adobe, Walmart और Goldman Sachs जैसी दिग्गज कंपनियों में अवसर मिले.
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) में कुल 111 छात्र थे. इनमें 98 बीटेक, 11 एमटेक और 2 ड्यूल डिग्री के छात्र शामिल थे. इस ब्रांच में Texas Instruments, Samsung Research, STMicroelectronics, Intel, Jaguar और Land Rover जैसी कंपनियां भर्ती के लिए पहुंचीं.
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) में कुल 95 छात्रों ने हिस्सा लिया. इनमें 83 बीटेक, 10 एमटेक, 1 ड्यूल डिग्री और 1 डबल मेजर का छात्र शामिल था. इस ब्रांच के छात्रों को Texas Instruments, Analog Devices, Mahindra, Bajaj, Jaguar और Land Rover जैसी कंपनियों में अवसर मिले.
  • इंजीनियरिंग फिजिक्स में कुल 21 छात्र थे. इनमें 9 बीटेक और 12 एमएससी के छात्र शामिल रहे. इस ब्रांच के छात्रों को BNY Mellon, DRDO, Myntra, ISRO, Meesho और Goldman Sachs जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं और कंपनियों में अवसर मिले.

IIT धनबाद में इंटरनेशन ऑफर

IIT ISM धनबाद के 16 से ज्यादा छात्रों ने इंटरनेशनल ऑफर हासिल किए. सबसे बड़ा पैकेज ₹1.22 करोड़ सालाना रहा, जबकि औसत पैकेज 17.6 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद से करना चाहते हैं कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई, जानें फीस, प्लेसमेंट और एडमिशन प्रोसेस


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola