UPSC ने जारी किया इंजीनियरिंग सेवा मेन्स परीक्षा का रिजल्ट, upsc.gov.in पर करें चेक

Updated:
विज्ञापन
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

UPSC ESE Mains Result 2026: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा मेन्स परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी किया है. इस भर्ती के जरिए 474 पद भरे जाएंगे. अगर आपने भी ये परीक्षा दी है तो UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन

UPSC ESE Mains Result 2026 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2026 की मुख्य परीक्षा (Mains Exam) का रिजल्ट ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने 21 जून 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा दी थी, वे अब यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

474 पोस्ट के लिए निकली भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 474 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को अब भर्ती के फाइनल चरण यानी साक्षात्कार / पर्सनैलिटी टेस्ट (Personality Test) के लिए बुलाया जाएगा.

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):

  • आवेदन शुरू होने की डेट: 26 सितंबर 2025
  • रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 16 अक्टूबर 2025
  • प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा की डेट: 8 फरवरी 2026
  • प्रीलिम्स का रिजल्ट: 26 फरवरी 2026
  • मुख्य (Mains) परीक्षा की लास्ट डेट: 21 जून 2026
  • मुख्य परीक्षा का रिजल्ट (Mains Result): 24 जुलाई 2026

UPSC ESE Mains Result 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर What's News सेक्शन में Written Result: Engineering Services (Main) Examination, 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट की एक PDF फाइल खुल जाएगी.
  • अब इस PDF में कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर (Roll Number) या नाम सर्च करें.

फ्यूचर के संदर्भ के लिए रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें.

यह भी पढ़ें- 15000 से 15 लाख रुपये तक, SBI की इस स्कॉलरशिप के लिए तुरंत करें अप्लाई


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola