बांकीपुर हार के बाद दिल्ली में PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, जदयू के ये दो नेता भी रहे मौजूद

Updated:
विज्ञापन

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से मुलाकात की, संजय झा और ललन सिंह भी रहे साथ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

PM Modi Meets Nitish Kumar: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद नीतीश कुमार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं की यह बैठक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है. जदयू ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है.

विज्ञापन

PM Modi Meets Nitish Kumar: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह बैठक संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री के चैंबर में हुई. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

जदयू ने बताया शिष्टाचार मुलाकात

जदयू ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है. बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे आने के ठीक बाद हुई इस बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के बीच बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर भी बातचीत हुई. भाजपा और जदयू की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

प्रशांत किशोर ने भाजपा को दी बड़ी हार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. इस सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन इस बार जन सुराज ने बड़ी जीत दर्ज की.

बांकीपुर उपचुनाव का पूरा रिजल्ट

बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था और 3 अगस्त को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए. जन सुराज के प्रशांत किशोर ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और आखिर तक आगे रहे. उन्हें 64151 वोट मिले. भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 44827 वोट मिले, जबकि राजद की रेखा गुप्ता 14273 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं.

नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. नितिन नवीन लगातार पांच बार इस सीट से विधायक रहे. भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया और मार्च 2026 में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया.

बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए के सभी दल भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एकजुट नजर आए. जदयू, लोजपा (रामविलास) और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने मिलकर चुनाव प्रचार किया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नीतीश कुमार के वीडियो पर भी हुआ था विवाद

चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में वोट मांगते हुए एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो को लेकर भी राजनीति हुई. प्रशांत किशोर ने इसे एआई से तैयार किया गया वीडियो बताया था. इसके बाद जदयू नेताओं ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन