ग्लासगो में पाकिस्तान का हुआ थू-थू, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से गायब हुआ पाक बॉक्सर

Updated:
विज्ञापन

कुदरातुल्लाह (फोटो- सोशल मीडिया)

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पाकिस्तान बॉक्सिंग महासंघ एक बार फिर विवादों में है. मुक्केबाज कुदरातुल्लाह टीम होटल से अचानक गायब हो गए हैं. यह पहली बार नहीं है जब किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी के गायब होने की घटना सामने आई हो.

विज्ञापन

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन के बाद पाकिस्तान बॉक्सिंग महासंघ (PBF) एक बार फिर विवादों में घिर गया है. पाकिस्तान के मुक्केबाज कुदरातुल्लाह टीम होटल से अचानक गायब हो गए हैं. इस घटना ने पाकिस्तान के खेल प्रशासन पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

पाकिस्तान ओलंपिक संघ के एक करीबी सूत्र के अनुसार, कुदरातुल्लाह अपने भार वर्ग की प्रतियोगिता पूरी करने के बाद टीम होटल से लापता हो गए. हैरानी की बात यह रही कि उनका पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास था, इसके बावजूद वह होटल छोड़ने में सफल रहे.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी के गायब होने की घटना सामने आई हो.

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (बर्मिंघम) में पाकिस्तानी मुक्केबाज सुलेमान बलोच और नजीरुल्लाह खान भी टीम से अलग होकर लापता हो गए थे. उस समय भी उनके पासपोर्ट दल प्रमुख के पास थे.
  • विश्व ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के दौरान एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज जोहेब रशीद अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे.
  • अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) में मुक्केबाज कुदरातुल्लाह अपने टीम होटल से अचानक गायब हो गए. इन घटनाओं के कारण एक बार फिर पाकिस्तान बॉक्सिंग महासंघ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगा है.

पाकिस्तान का निराशाजनक प्रदर्शन

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. 36 सदस्यीय पाकिस्तानी दल सिर्फ एक कांस्य पदक जीत सका. यह पदक महिला मुक्केबाज फातिमा जेहरा ने दिलाया. अब कुदरातुल्लाह के लापता होने की घटना ने पाकिस्तान बॉक्सिंग महासंघ की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है और खिलाड़ी का पता लगाने की कोशिश जारी है.

ये भी पढ़ें: लुसाने डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा की नजर खिताब पर, सामने होंगे कई विश्व विजेता


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola