मौसम : झारखंड में होगी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, 10 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 5 से 10 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 5 से 6 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं 5 से 7 अगस्त तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं.

विभाग के अनुसार 6 से 8 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 6 से 9 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश और 5 से 10 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में भी अच्छी बारिश के आसार हैं. 5 से 8 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

झारखंड में बारिश की संभावना

झारखंड में 5 और 6 अगस्त को मौसम बदला हुआ रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक की संभावना है. इन दिनों राज्य के उत्तरी और दक्षिणी भागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी होने की आशंका है.


झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम

बिहार में येलो अलर्ट

5 अगस्त को बिहार के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, उत्तर-पूर्वी बिहार के अररिया, सुपौल और किशनगंज जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां कुछ स्थानों पर तेज बारिश, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. बाकी जिलों में येलो अलर्ट के तहत वज्रपात और बारिश की संभावना बनी रहेगी.


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली में होगी बारिश

दिल्ली में 5 और 6 अगस्त को मौसम आमतौर पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश वाला रहने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और दिन में एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में थोड़े समय के लिए तेज बारिश की भी संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन