शेख हसीना के कार्यक्रम को लेकर भारत ने क्या कहा? पढ़ें यहां

Updated:
विज्ञापन

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, फोटो- एएनआई

विदेश मंत्रालय (MEA) ने शेख हसीना के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार (4 अगस्त ) को बयान दिया. मंत्रालय ने कहा कि शेख हसीना के ऑनलाइन संबोधन से भारत सरकार का कोई संबंध नहीं है.

विज्ञापन

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना बुधवार (5 अगस्त 2026) को नई दिल्ली में आयोजित FCC South Asia के एक निजी कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करेंगी. इस कार्यक्रम की जानकारी सामने आने के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से पूछा कि क्या इसे भारत सरकार का समर्थन या मंजूरी मिली है. भारत ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह निजी आयोजन है और इसका सरकार से कोई लेना-देना नहीं है.

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम एक निजी मीडिया संस्था आयोजित कर रही है. इसका आयोजन भारत सरकार नहीं कर रही है. इसलिए सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से क्या कहा?

यह सफाई ऐसे समय आई है, जब एक दिन पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत से अपील की थी. सरकार ने कहा था कि शेख हसीना और अवामी लीग के नेताओं को भारत की जमीन से राजनीतिक भाषण देने की अनुमति न दी जाए. उसका कहना था कि इससे बांग्लादेश में अस्थिरता बढ़ सकती है. साथ ही, दोनों देशों के रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: भारत सरकार ने शेख हसीना के कार्यक्रम से बनाई दूरी, MEA बोला- निजी आयोजन से हमारा कोई लेना-देना नहीं

शेख हसीना रह रहीं हैं भारत में

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से हटने के बाद से भारत में रह रही हैं. अब वह करीब दो साल बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से लोगों को संबोधित करेंगी. 5 अगस्त को वह नई दिल्ली के सिर मार्क टली ऑडिटोरियम में FCC South Asia द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल होकर अपनी बात रखेंगी.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola