सपा सांसद अवधेश ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- चुनाव से पहले हार की डर से बौखलाई बीजेपी
सपा सांसद अवधेश ( स्रोत - सोशल मीडिया )
UP News :उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद यूपी में सपा और भाजपा के बीच आरोप- प्रत्यारोप खत्म होने की बजाय और बढ़ता ही जा रहा है.अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनाव हारने का डर अभी से सताने लगा है, इसलिए उसके सभी नेता बौखला गए है.
UP News :अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में हार का डर अभी से सताने लगा है, इसलिए वह बेतुकी बातें कर रही है. एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है.
समाजावादी पार्टी का एक भी सांसद नहीं है बीजेपी के संपर्क
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बयान को बेतुका और झूठा करार दिया है. दरअसल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के ने दावा किया कि सपा के कई सांसद भाजपा के संपर्क में हैं, जो भाजपा में शामिल होना चाहते हैं. सपा नेता अवधेश प्रसाद ने उनके इस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि सपा का कोई सांसद बीजेपी नहीं जाना चाहता है. यह केवल भाजपा द्वारा राममंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है.
चुनाव में होने वाली हार के डर से घबराई बीजेपी
समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने कथित तौर पर कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को अभी से हारने का डर सताने लगा है.उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता और समाजवादी पार्टी के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे को देखकर भाजपा घबरा गई है, इसलिए अनर्गल और बेतुकी बातें करने लगी है.
राम मंदिर हुई चोरी की जांच रिपोर्ट जनता के सामने आनी चाहिए
सपा नेता अवधेश प्रसाद ने अयोध्या ने कहा कि यह एक बड़ा मुद्दा है और करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है. सरकार ने एसआईटी द्वारा इस मामले की जांच करवा रही है,क्योंकि यह आस्था से जुड़ा मामला है इसलिए जांच रिपोर्ट जनता के सामने आने चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










