'जिन्होंने स्कूलों में भैंस चरते देखी, उन्हें विकास कैसे दिखेगा', अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

Updated:
विज्ञापन

अखिलेश यादव और अनिल राजभर

UP News: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने तीखा पलटवार किया है. अनिल राजभर ने कहा कि जिनके शासनकाल में परिषदीय विद्यालयों की हालत सबसे खराब थी, वे आज शिक्षा व्यवस्था पर ज्ञान दे रहे हैं.

विज्ञापन

UP News: लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं. अखिलेश के इन आरोपों पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष आज भी ‘सैफई मानसिकता’ से बाहर नहीं निकल पाए हैं. यही वजह है कि उन्हें उत्तर प्रदेश में हो रहा विकास और बदलाव दिखाई नहीं देता.

अखिलेश यादव पर कसा तंज

अनिल राजभर ने कहा कि जिनके शासनकाल में परिषदीय विद्यालयों की हालत खराब थी, जहां बच्चे टाट लेकर स्कूल जाते थे और पेड़ों के नीचे पढ़ाई होती थी, वे आज शिक्षा व्यवस्था पर ज्ञान दे रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने स्कूलों में भैंसें चरती देखी हों, उन्हें आज के बदले हुए सरकारी स्कूल कैसे अच्छे लग सकते हैं. योगी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है.

आज स्कूलों में बेहतर सुविधा

अनिल राजभर ने कहा कि वर्ष 2024-25 में ही साढ़े सात लाख से अधिक ऐसे बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया, जो मुख्यधारा की शिक्षा से बाहर हो गए थे. इसके अलावा हर साल विशेष अभियान चलाकर बच्चों को दोबारा स्कूलों से जोड़ा जा रहा है. राजभर ने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बड़े पैमाने पर सुधार किए गए हैं. आज स्कूलों में बेहतर भवन, शौचालय, पेयजल, फर्नीचर और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं. यही वजह है कि गरीब परिवार भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजकर गर्व महसूस कर रहे हैं.

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है. डॉक्टरों के साथ-साथ पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में केंद्र की मोदी सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है.

‘उत्तम प्रदेश बन रहा यूपी’

अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश का बुद्धिजीवी वर्ग सब कुछ समझता है. उसे पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और “उत्तम प्रदेश” बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

मोहर्रम के फैसले पर क्या बोले राजभर

मोहर्रम के दौरान डीजे और हथियारों के प्रदर्शन पर योगी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि मोहर्रम शोक का पर्व है. ऐसे अवसर पर डीजे बजाना और हथियारों का प्रदर्शन करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार का फैसला स्वागत योग्य है और सभी लोगों को इसका पालन करना चाहिए.

अखिलेश यादव ने क्या आरोप लगाए थे

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके गोरखपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और अपराध से जुड़े मुद्दों पर एक पुस्तक जारी की थी. उन्होंने दावा किया था कि भाजपा शासन में गोरखपुर में बड़ी संख्या में प्राथमिक विद्यालय बंद हुए हैं. समाजवादी पार्टी इस बार गोरखपुर में संगठन को मजबूत कर भाजपा को कड़ी चुनौती देने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, श्रद्धालु हर शुक्रवार-शनिवार और रविवार को करेंगे अपनी पसंद की धार्मिक यात्रा

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola