कटमनी, वसूली और धमकी मामले में युवा तृणमूल नेता सुरंजन मंडल गिरफ्तार, कोर्ट ले जाते समय लोगों ने बरसाये अंडे

Updated:
विज्ञापन

सुरंजन मालाकार की पिटाई करती भीड़.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

TMC leader Suranjan Malakar arrested: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में कटमनी, जबरन वसूली और हथियार दिखाकर धमकाने के आरोपी युवा टीएमसी नेता सुरंजन मालाकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बैरकपुर कोर्ट ले जाते समय उग्र भीड़ ने नेता पर अंडों की बारिश की. पुलिस के कब्जे से छीनकर धुनाई भी कर दी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

TMC leader Suranjan Malakar Arrested: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी के मामुदपुर ग्राम पंचायत की प्रधान प्रियंका मालाकार के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पंचायत प्रधान के पति खुद भी तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं. उन्हें बैरकपुर पुलिस कमिश्रनेट के शिवदासपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवा तृणमल नेता का नाम सुरंजन मालाकार है. बुधवार देर रात उसे गिरफ्तार किया गया.

लॉकअप से कोर्ट ले जाते समय भीड़ ने सुरंजन पर बोला हमला

सुरंजन मालाकार पर वसूली करने के अलावा आम लोगों को हथियार दिखाकर धमकाने, कटमनी वसूलने के अलावा भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं. गुरुवार को पुलिस लॉकअप से बैरकपुर कोर्ट ले जाते समय जमकर हंगामा हुआ. पुलिस जब सुरंजन को लेकर कोर्ट जा रही थी, तभी भीड़ ने आरोपी पर अंडों की बारिश कर दी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC leader Suranjan Malakar arrested: पुलिस हिरासत में ही तृणमूल नेता को लोगों ने पीटा

लोगों के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भीड़ ने आरोपी को पुलिस के कब्जे से छीनने की कोशिश की. इसमें लोग नाकाम रहे, तो भीड़ ने जमकर सुरंजन की पिटाई कर दी. बड़ी मुश्किल से पुलिस ने युवा तृणमूल नेता को गाड़ी में बैठाया. घटना की वजह से इलाके में तनाव की स्थिति बन गयी.

इसे भी पढ़ें

तृणमूल के बागी सांसद बोले- हमेशा रहेगा ममता बनर्जी का सम्मान, शुभेंदु सरकार और दिल्ली कनेक्शन पर खोला बड़ा राज

बजट सत्र से पहले तृणमूल को बड़ा झटका, सर्वदलीय बैठक में शोभनदेव को नहीं बुलाया, रीतब्रत को मिला न्योता

तृणमूल विधायक कुणाल घोष पर अंडे फेंकने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

बंगाल में टीएमसी के पूर्व पार्षद पर महिलाओं ने बरसाये अंडे, लगाये चोर-चोर के नारे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola