बंगाल में टीएमसी के पूर्व पार्षद पर महिलाओं ने बरसाये अंडे, लगाये चोर-चोर के नारे

Updated:
विज्ञापन

कांथी थाना के बाहर पूर्व पार्षद पर अंडे फेंकती महिलाएं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

WB Egg Politics: पश्चिम बंगाल के कांथी में जमीन धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार पूर्व पार्षद अतनु गिरि और नगरपालिका कर्मी दिलीप खांडार पर महिलाओं का गुस्सा फूटा. थाने से बाहर निकलते ही महिलाओं ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए अंडे फेंके.

विज्ञापन
विज्ञापन

WB Egg Politics: पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद पूर्व मेदिनीपुर जिले में रसूखदारों और भ्रष्टाचार के आरोपियों के खिलाफ जनता का गुस्सा सामने आने लगा है. नंदीग्राम के बाद अब कांथी भी अंडा राजनीति (Egg Politics) का गवाह बना. जमीन धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कांथी नगरपालिका के पूर्व पार्षद अतनु गिरि उर्फ पानु और नगरपालिका कर्मी दिलीप खांडार को रविवार को भारी जन-आक्रोश का सामना करना पड़ा.

शनिवार की आधी रात से रविवार तड़के तक गिरफ्तारी

कांथी थाना पुलिस ने जमीन घोटाला मामले में शनिवार रात को बड़ी कार्रवाई की. कांथी नगरपालिका के वार्ड संख्या 7 के पूर्व पार्षद अतनु गिरि उर्फ पानु को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद तड़के इसी मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए नगरपालिका कर्मचारी दिलीप खांडार को भी हिरासत में ले लिया गया. दोनों पर जमीन घोटाले, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और जालसाजी से जुड़े संगीन आरोप हैं.

थाने के बाहर महिलाओं का हाई-वोल्टेज ड्रामा

रविवार दोपहर को कांथी थाने के बाहर का नजारा बिल्कुल फिल्मी हो गया. जैसे ही पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर कांथी थाने से बाहर निकली, पहले से ही भारी संख्या में जमा स्थानीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. महिलाओं ने आरोपियों को देखते ही ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिये. कुछ आक्रोशित महिलाओं ने आरोपियों की तरफ अंडे फेंकने शुरू कर दिये.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में फिर मिला ‘नोटों का पहाड़’, टीएमसी चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद बोरियों में भरा कैश बरामद

लोगों का सालों पुराना गुस्सा फूटा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में जमीन संबंधी अनियमितताओं और जबरन कब्जे को लेकर इलाके के लोगों में भारी नाराजगी थी. इस गिरफ्तारी के बाद वह गुस्सा खुलकर सामने आ गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

WB Egg Politics: प्रशासन ने साधी चुप्पी

इस ‘अंडा कांड’ और हाई-वोल्टेज ड्रामे को लेकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी अभी मीडिया के सामने कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहे हैं. अधिकारियों ने केवल इतना कहा है कि मामले की सघन जांच जारी है. कानूनी प्रक्रिया के तहत ही कदम उठाये जा रहे हैं.

कोर्ट ने आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

रविवार को पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे के बीच दोनों आरोपियों को कांथी महकमा अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. सूत्रों का दावा है कि पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में इस जमीन घोटाले से जुड़े कई अन्य प्रभावशाली लोगों और सफेदपोशों के नामों का खुलासा हो सकता है, जिससे आने वाले दिनों में कांथी नगरपालिका के भीतर कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें

गिरफ्तारी से बचने के लिए साड़ियों में छिपे तृणमूल नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती, ‘कट मनी’ लेने का है आरोप

तृणमूल के पूर्व विधायक तिलक चक्रवर्ती गिरफ्तार, लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

बंगाल में कटमनी पर जगह-जगह बवाल, कूचबिहार में खटिया के नीचे छिपे तृणमूल नेता गिरफ्तार

एक्शन में बंगाल पुलिस, संदेशखाली से शेख शाहजहां का करीबी तृणमूल नेता गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola