दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आज पहली बार गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे CM केजरीवाल
Updated at : 19 Feb 2020 1:08 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. केजरीवाल आज दोपहर 2:30 बजे अमित शाह से नार्थ ब्लॉक में मुलाकात करेंगे. अभी केजरीवाल कैबिनेट की बैठक चल रही है, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में सीएम […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. केजरीवाल आज दोपहर 2:30 बजे अमित शाह से नार्थ ब्लॉक में मुलाकात करेंगे. अभी केजरीवाल कैबिनेट की बैठक चल रही है, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि इस बैठक में सीएम केजरीवाल कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं.
बता दें कि केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की लगातार तीसरी बार शपथ ली थी. वो तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं. अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के विकास के लिए केंद्र की तरफ भी सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए कहा था कि मैं दिल्ली के विकास और प्रगति के लिए उनसे साथ मिलकर काम करने का आग्रह करता हूं.
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




