शिवसेना में फूट पर बोले जयराम रमेश-2/3 मेजॉरिटी के लिए सभी पार्टियों को तोड़ने में जुटे हैं पीएम मोदी-अमित शाह

Updated:
विज्ञापन

जयराम रमेश

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shiv Sena UBT : लोकसभा में शिवसेना(उद्धव बाला साहेब ठाकरे) गुट के नौ सांसद हैं, जिनमें से 6 सांसदों के बागी होने की खबर है. पार्टी ने बुधवार को दावा किया कि सांसदों को 50-50 करोड़ रुपए दिये जा रहे हैं और उन्हें खरीदा जा रहा है. अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि शिवसेना में जो कुछ हो रहा है उसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का दिमाग है.

विज्ञापन

Shiv Sena UBT : उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नौ में से 6 सांसदों के अलग गुट बनाने की खबरों पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह सबकुछ पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की वजह से हो रहा है. चूंकि सरकार 17 अप्रैल, 2026 को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं करा सकी, इसलिए वे परेशान हैं और सभी पार्टियों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

विपक्ष का हौसला तोड़ना चाहती है सरकार

जयराम रमेश का दावा है कि लोकसभा में जब सरकार को दो तिहाई बहुमत नहीं मिला और गृहमंत्री को परिसीमन के मुद्दे पर बेइज्जती सहनी पड़ी, तो वे सभी पार्टियों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. शिवसेवा(उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट) के साथ अभी जो कुछ हो रहा है उसकी वजह यही कोशिश है. उन्होंने कहा कि आप घटनाओं की क्रोनोलॉजी समझिए. मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि उन्हें 2/3 मेजॉरिटी नहीं मिलेगी. यह विपक्ष का हौसला तोड़न के लिए किया जा रहा है. यह संविधान और लोकतंत्र पर हमला है. मौजूदा होम मिनिस्टर गंदी पॉलिटिक्स कर रहे हैं. यह नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस नहीं बल्कि नेशनल डिफेक्टर अलायंस है. बीजेपी तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है, जिस पद पर कभी सरदार पटेल बैठे थे, उस पद पर बैठकर यह ऐसी राजनीति कर रहे हैं.

संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं होने वाले सांसदों पर कार्रवाई होगी

शिवसेना(यूबीटी) में टूट की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को पार्टी की संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है. आशंका है कि बागी सांसद इस मीटिंग में शामिल नहीं होंगे. पार्टी के नेता अरविंद सावंत ने कहा कि व्हिप का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं राज्यसभा सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि बागियों को सबक सिखाने की जरूरत है. संजय राउत ने बुधवार को कहा था कि 50-50 करोड़ में सांसदों को खरीदा जा रहा है.

ये भी पढ़ें : संजय राउत का दावा-50-50 करोड़ में खरीदे जा रहे हैं सांसद, 15 करोड़ दिया एडवांस, बौखलाहट में मीडिया के सामने दी गाली

ऑपरेशन टाइगर… क्या फिर टूटेगी उद्धव की शिवसेना? 6 सांसदों पर शिंदे की नजर, बचाने उतरे संजय राउत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola