Viral Video: देवभूमि को कूड़ाघर क्यों बना रहे हैं? शिमला पहुंची विदेशी महिला का सवाल वायरल

वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट (Photo: X)
Viral Video: शिमला घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक ने पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर फैली गंदगी पर चिंता जताई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नीचे वीडियो में देखें पर्यटक आखिर क्यों है चिंतित?
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विदेशी महिला शिमला के कई इलाकों में पड़े कचरे के ढेर दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में उसने लोगों से अपील की है कि शहर को साफ-सुथरा रखें और सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने से बचें. विदेशी महिला ने वीडियो में कहा कि मेरी बस एक ही अपील है, कृपया ऐसा करना बंद करें. मैं शिमला में हूं और यहां यात्रा के दौरान कई जगह कचरा फैला देखा. आप इस जगह को देवभूमि कहते हैं, फिर यहां गंदगी कैसे फैला सकते हैं? उन्होंने जंगल में पड़ी शराब और बीयर की खाली बोतलें तथा चिप्स के पैकेट दिखाते हुए लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की. देखें वीडियो.
It’s unfortunate that it takes a foreign visitor to remind us of a basic responsibility. We proudly call Himachal Pradesh the “Land of Gods,” yet far too often we treat it like a garbage bin.
— The Modern Himachal (@themodernhp) June 17, 2026
Keeping our mountains, rivers, and surroundings clean isn’t difficult—it simply… pic.twitter.com/UszpZSoL9Z
विदेशी महिला पर्यटक ने लोगों से अपील की कि सफर के दौरान कचरा सड़क किनारे या जंगलों में फेंकने के बजाय अपनी गाड़ी में ही रखें. उसने कहा कि आखिर आप अपना कचरा कार के अंदर क्यों नहीं रख सकते? जब होटल, घर या कहीं और डस्टबिन मिले, तब उसमें कचरा डाल दें. महिला ने सवाल उठाते हुए कहा कि आप अपने धर्म और अपने देश के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?
यह भी पढ़ें : Viral Video: ‘किस दो चुम्मा’ विदेशी पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो देख गुस्से में लोग
The Modern Himachal नाम के अकाउंट से इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि यह सच में दुख की बात है कि हमें अपनी एक बुनियादी जिम्मेदारी याद दिलाने के लिए किसी विदेशी पर्यटक की जरूरत पड़ती है. हम बड़े गर्व से हिमाचल प्रदेश को “देवभूमि” यानी देवताओं की भूमि कहते हैं, लेकिन कई बार हम ही इसे कूड़ेदान की तरह इस्तेमाल करते हैं. अपने पहाड़ों, नदियों और आसपास के माहौल को साफ रखना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस थोड़ी सी समझदारी और प्रकृति के प्रति सम्मान चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










