Viral Video: ‘किस दो चुम्मा’ विदेशी पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो देख गुस्से में लोग
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (Photo: Insta)
Viral Video : एक भारतीय युवक का वीडियो वायरल है, जिसमें वह ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक से बार-बार गाल पर किस मांगता दिख रहा है. पर्यटक ने खुद को असहज और उत्पीड़ित महसूस करने की बात कही. देखें वायरल वीडियो नीचे.
Viral Video : भारत घूमने आए एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक के साथ सड़क पर हुई एक अजीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर मार्को रोअम्स ने शेयर किया है. वीडियो में पर्यटक सड़क पर चलता नजर आता है, तभी एक रिक्शे में बैठा युवक उसके पास आता है. युवक बार-बार उससे गाल पर किस करने की मांग करता है और कहता है, “किस मी हियर, किस मी.” पर्यटक वीडियो में उसकी बातों से साफ तौर पर असहज दिखाई देता है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर इस व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त करते दिख रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.
वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक पूरे समय काफी असहज नजर आता है, लेकिन वह शांत रहते हुए जवाब देता है. युवक के किस मांगने पर वह कहता है, “किस? नहीं, माफ कीजिए…” इसके बावजूद युवक अपनी जिद नहीं छोड़ता और पर्यटक के दूर जाने की कोशिश के दौरान उसका हाथ भी पकड़ लेता है. आखिरकार पर्यटक वहां से निकल जाता है. थोड़ी दूर जाने के बाद वह नाराजगी जताते हुए कहता है.
सोशल मीडिया यूजर गुस्से में
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर नाराजगी जता रहे हैं. कई यूजर्स युवक के व्यवहार से गुस्से में हैं. एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि आप भारत के गलत हिस्से में पहुंच गए.” वहीं, दूसरे ने कोलकाता पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की. हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि इस एक घटना के आधार पर पूरे भारत को नहीं आंका जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










