Video: इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस से अचानक निकलने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस (Photo: X)

Video: मध्यप्रदेश के रतलाम में इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहिए जाम हो गए, जिससे फ्रिक्शन के कारण धुआं निकलने लगा. रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से स्थिति को काबू में किया. घटना का वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

Video: रेलवे अधिकारी ने बताया कि इस घटना में ट्रेन में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे. घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें ट्रेन के पहियों से घना सफेद धुआं निकलता दिख रहा है. अफरा-तफरी के बीच यात्री ट्रेन से बाहर निकलते नजर आए. देखें वीडियो.

विज्ञापन

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह घटना कोटा मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र में लूनी रिछा स्टेशन के पास हुई. उन्होंने कहा कि इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस (12465) के जनरल कोच के पहियों का ‘ब्रेक ब्लॉक’ जाम हो जाने से फ्रिक्शन के कारण धुआं निकला. यह आग लगने की घटना नहीं थी, बल्कि एक टेक्निकल फॉल्ट था.

कुमार ने बताया कि ड्राइवर को जैसे ही गड़बड़ी का पता चला, उसने तुरंत ट्रेन रोक दी. इसके बाद फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से स्थिति को काबू में किया गया. जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि खराब ब्रेक सिस्टम को ठीक करने के बाद ट्रेन को आगे अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola