Haryana Murder Case :पति की हत्या कर पेट चीर निकाली आंतें, बैग में भर रही थी पत्नी; मकान मालिक ने देखा तो छत से कूदी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति की हत्या कर पेट चीर निकाली आंतें, बैग में भर रही थी पत्नी. फोटो- सोशल मीडिया
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और उसके पेट को चीरकर आंतें बाहर निकाल लीं. मकान मालिक ने देखा तो महिला छत से कूद गई, जानिए पूरा मामला.
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने के बाद उसके शरीर के पेट वाले हिस्से को चीर दिया और अंदर से आंतें बाहर निकाल लीं. मृतक की पहचान 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले का रहने वाला था.
21 अगस्त की शाम शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छत से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं. आवाज सुनकर मकान मालिक पिंटू मौके पर पहुंचा.
खून से लथपथ मिला राजेश
मकान मालिक के मुताबिक, जब वह छत पर पहुंचा तो राजेश खून से लथपथ पड़ा हुआ था. आरोप है कि उस समय बिमला देवी उसके पेट से आंतें बाहर निकालकर उन्हें एक बैग में रख रही थी. यह दृश्य देखकर मकान मालिक भी हैरान रह गया.
मकान मालिक को देखते ही छत से कूदी महिला
मकान मालिक पिंटू ने पुलिस को बताया कि जैसे ही बिमला देवी की नजर मुझपर पर पड़ी, उसने वहां से भागने की कोशिश की. इसी दौरान उसने छत से नीचे छलांग लगा दी. घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
पोस्टमार्टम में सामने आई शरीर पर गहरी चोट
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, राजेश के पेट पर करीब 35 सेंटीमीटर लंबा गहरा घाव था. पुलिस ने घटनास्थल से तीन अलग-अलग चाकू बरामद किए हैं. इन चाकुओं का इस्तेमाल वारदात में किए जाने की बात सामने आई है.
झाड़-फूंक करती थी बिमला देवी?
मकान मालिक पिंटू ने पुलिस को बताया कि बिमला देवी कथित तौर पर झाड़-फूंक जैसे काम भी करती थी. उसने यह भी बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे. हालांकि, आखिरकार 21 अगस्त की शाम ऐसा क्या हुआ कि मामूली कहासुनी ने इतना खौफनाक रूप ले लिया, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.
हत्या के पीछे की वजह अब भी रहस्य
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हत्या के पीछे क्या वजह थी, क्या पति-पत्नी के बीच पहले से कोई विवाद चल रहा था और वारदात के समय वास्तव में क्या हुआ. इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे.
ये भी पढ़ें: नेपाल की खौफनाक तबाही का लड़की ने बताया आंखों देखा हाल, बोली- कुछ घंटे और रुकते तो हम भी बन जाते तबाही का शिकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए