मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

Updated:
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते अभिजीत दीपके, गोल घेरे में मनोज जरांगे पाटिल

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल के आमरण अनशन का समर्थन किया है. उन्होंने सरकार की शिक्षा और रोजगार नीतियों की आलोचना की और BJP को RSS की बात सुनने की सलाह दी.

विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि देश के लोगों में यह बात बैठ चुकी है कि सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम रही है. उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल को समर्थन दिया और उनसे मिलने का ऐलान भी किया. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बीजेपी के लोगों को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुननी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को लग रहा है कि वे आरएसएस से बड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

'कोई भी शौक से घरने पर नहीं बैठता'

अभिजीत दीपके ने कहा कि केंद्र सरकार देश के लोगों की बात नहीं सुन रही है इसलिए मजबूरन लोगों को भूख हड़ताल करनी पड़ रही है. इसी नाकामी और सरकार पर से उठते भरोसे के कारण मनोज जरांगे पाटिल को मजबूरी में आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है.

उन्होंने साफ किया कि कोई भी शौक से धरने पर नहीं बैठता, बल्कि जब बात करने और गुहार लगाने के बाद भी सरकार अनसुनी कर देती है, तब इंसान मजबूर होकर सड़कों पर उतरता है. दीपके ने कहा कि जरांगे पाटिल मराठा समाज के बच्चों के लिए सिर्फ अच्छी शिक्षा की मांग कर रहे हैं, जो आज का सबसे बड़ा मुद्दा है.

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि जैसे मनोज जरांगे उनका समर्थन करने दिल्ली आए थे, वैसे ही अब वे भी खुद जाकर उनसे मिलेंगे और उनके साथ खड़े रहेंगे.

मनोज जरांगे पाटिल कौन हैं, क्यों बैठे हैं अनशन पर?

महाराष्ट्र में लंबे समय से मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने की मांग उठती रही है. मनोज पाटिल इसी समुदाय की आवाज उठाने वाले एक मराठा नेता हैं. उन्होंने आरक्षण की मांग को लेकर बीते कल यानी 29 अगस्त से आमरण अनशन की शुरुआत की है. अभिजीत दीपके ने कहा कि इस समुदाय के बच्चों को अच्छी शिक्षा और जॉब मिल सके इसी मांग की खातिर मनोज को भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है.

उन्होंने कहा कि जैसे मनोज पाटिल ने जंतर-मंतर आकर अपना समर्थन दिया था. इसी प्रकार उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वे भी उन्हें समर्थन दें. अभिजीत ने जल्द उनसे मुलाकात करने का ऐलान किया.

जालना में 11वां आमरण अनशन

मराठा आरक्षण आंदोलन के तीन साल पूरे होने पर उन्होंने 29 अगस्त 2026 से जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में अपना 11वां अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है. उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि आरक्षण की यह उनकी 'अंतिम लड़ाई' है और जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, वे पीछे नहीं हटेंगे.

सरकार को अल्टीमेटम और मुंबई मार्च की चेतावनी

जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार को 12 सितंबर 2026 तक का समय दिया है. उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि यदि सरकार ने तब तक उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे मुंबई की ओर एक विशाल मार्च निकालेंगे और मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे.


ये भी पढ़ें: Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola