31 अगस्त की टॉप-20 खबरें: नेपाल बाढ़ में प्रिंसिपल ने 1,643 बच्चों की बचाई जान, लौट आया नीली चिड़िया वाला पुराना 'ट्विटर'
नेपाल में बाढ़ के बाद तबाही की तस्वीर
नेपाल में आई बाढ़ के बाद दिल दहला देने वाली कई कहानियां सामने आ रही हैं. एक स्कूल के प्रिंसिपल की सूझबूझ से 1,643 बच्चों की जान बच गई. महाराष्ट्र में अनशन पर बैठे मनोज जरांगे को अभिजीत दीपके ने समर्थन दिया है. AIMIM नेता की अखिलेश को सीएम बनने का नुस्खा दिया है. क्रिकेट में दीप्ती शर्मा ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है. पढ़ें 31 अगस्त की टॉप-20 खबरें.
1. Nepal Floods: स्कूल की ओर बढ़ रहा था सैलाब, प्रिंसिपल ने ऐसे बचाई 1,643 बच्चों की जान
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच एक स्कूल प्रिंसिपल की तत्परता ने बड़ी त्रासदी टाल दी. खतरे की सूचना मिलते ही उन्होंने स्कूल खाली कराया और 1,643 बच्चों को सुरक्षित जगह पहुंचाया. कुछ ही देर बाद तेज बाढ़ और मलबे ने स्कूल परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. यहां पढ़ें पूरी खबर
2. प्रभात खबर की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट: 'पिता नहीं, मां नहीं... बिलख रहे बच्चे'; नेपाल कांग्रेस के नेता ने चीन पर लगे आरोपों को किया खारिज
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग जिलों में भारी तबाही मचाई है. कई गांव और बस्तियां तबाह हो गई हैं, और 10,000 से 15,000 लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस राष्ट्रीय संकट के बीच राहत और बचाव कार्य जारी हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
3. Nepal Flash Floods: भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 768 हुई
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के कुछ दिन बाद रविवार को भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया. जिसके बाद प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों और बचावकर्मियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर
4. VIDEO : 270 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 6 की मौत; उत्तरी साइप्रस से सामने आया भयावह वीडियो
उत्तरी साइप्रस के पास 279 यात्रियों को ले जा रही एक नाव अचानक पलट गई. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. यहां पढ़ें पूरी खबर
5. Nepal Flood: सुरंग में फंसे हो सकते हैं 200 लोग, नेपाली सेना ने ढूंढ निकाला रास्ता; भारत-चीन से मांगी मदद
नेपाल की हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंग में 200 लोगों के फंसे होने की आशंका है. नेपाली सेना ने बचाव के लिए एक रास्ता खोज निकाला है, जबकि भारत और चीन से मदद मांगी गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर
6. मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल के आमरण अनशन का समर्थन किया है. उन्होंने सरकार की शिक्षा और रोजगार नीतियों की आलोचना की और BJP को RSS की बात सुनने की सलाह दी. यहां पढ़ें पूरी खबर
7. Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई जिंदगियां तबाह कर दी हैं. एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर, तन्वी, ने रोते हुए बताया कि उनके माता-पिता कैलाश मानसरोवर यात्रा से लापता हैं. 67 लोग अब भी बाढ़ के बाद से संपर्क से बाहर हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
8. निखार हत्याकांड : सिंटू सिंह कानपुर से गिरफ्तार, पूर्व में जेल से छूटकर अखिलेश से मिलाया था हाथ
जमशेदपुर के होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही हत्याकांड का पूरा खुलासा हो जाएगा. यहां पढ़ें पूरी खबर
9. प्रभात खबर ग्राउंड रिपोर्ट: बिहार से सटे नेपाल में धंसी सड़क, मुग्लिन-काठमांडू रोड बंद, बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को लेकर हाई अलर्ट
नेपाल में लोगों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी के किनारे वाले इलाकों में रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. कृष्णभीर इलाके में सड़क धंस जाने की वजह से मुग्लिन-काठमांडू सड़क पर परिचालन बंद कर दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर
10. तीन दिन नहीं, 365 दिन फ्री बस सेवा देंगे, गाजीपुर की धरती से AIMIM नेता मोहम्मद शमीम का योगी सरकार को बड़ा चैलेंज
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तीन दिन की रोडवेज बस यात्रा की सुविधा पर AIMIM ने योगी सरकार को घेरा है. पार्टी ने सत्ता में आने पर पूरे साल मुफ्त यात्रा का वादा किया है. जानें इस बयान से प्रदेश की राजनीति में क्या हलचल मची है. यहां पढ़ें पूरी खबर
11. भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की कार्रवाई, 15.607 किलो सोने के साथ महिला गिरफ्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर 15 किलो से अधिक सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये बताई गई है. इस दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. बीएसएफ अब इस बड़े तस्करी गिरोह का पता लगाने में जुटी है. यहां पढ़ें पूरी खबर
12. Computer Science का क्रेज घटा, स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनी ये इंजीनियरिंग ब्रांच
यह माना जाता रहा है कि इंजीनियरिंग में सबसे बेहतरीन प्लेसमेंट और सैलरी सिर्फ Computer Science (CSE) ब्रांच वालों को ही मिलती है. लेकिन हाल के आंकड़े इस सोच को चुनौती दे रहे हैं. देश के टॉप इंस्टिट्यूट्स में से एक IIIT बैंगलोर के प्लेसमेंट डेटा ने साबित कर दिया है कि अब ECE यानी Electronics and Communication Engineering ब्रांच भी CSE को कड़ी टक्कर दे रही है और कुछ मामलों में तो पीछे भी छोड़ रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर
13. Delhi Laxmi Yojana: 1 सितंबर से महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500; जानें किसे नहीं मिलेगा फायदा
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' शुरू की है. इस योजना के तहत, 21 से 60 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं को ₹2500 की मासिक वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी. योजना के लाभ, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानें. यहां पढ़ें पूरी खबर
14. "कम से कम अपनी मर्जी से छोड़ा..." Samay Raina और Sharon Verma के बिहारी-कश्मीरी रोस्ट पर भारी बवाल, छिड़ा सियासी घमासान
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में बिहारी और कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणियों को लेकर सियासी बवाल मच गया है. कॉमेडियन शेरोन वर्मा और समय के रोस्ट पर कई दिग्गज नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है. यहां पढ़ें पूरी खबर
15. Elon Musk के X की बढ़ी टेंशन! लौट आया नीली चिड़िया वाला पुराना 'ट्विटर'
ट्विटर के पूर्व वकील ने 'Twitter Now' नाम से नया सोशल मीडिया मंच पेश किया है. नीली चिड़िया वाले लोगो, VERA AI फैक्ट-चेकिंग और लीगल जंग के बीच शुरू हुआ यह प्लेटफॉर्म चर्चा में है. यहां पढ़ें पूरी खबर
16. Mahindra EV खरीदना हुआ ₹8 लाख तक सस्ता! XEV 9S और XEV 9e पर BaaS लागू, जानें नई कीमतें
महिंद्रा के बैटरी-एज-अ-सर्विस (BaaS) प्रोग्राम ने XEV 9S और XEV 9e मॉडल की कीमतों में कटौती की है, जिससे ग्राहक ₹8 लाख तक की बचत कर सकते हैं. इस प्रोग्राम के तहत, आप बैटरी की लागत को अलग करके शुरुआत में कम कीमत पर गाड़ी खरीद सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
17. जन्माष्टमी पर घर को दें वृंदावन जैसा लुक, फूल-मटकी से करें खूबसूरत सजावट
जन्माष्टमी पर घर को दें कान्हा के स्वागत जैसा खास लुक. फूल, मटकी, मोरपंख, बांसुरी, रंगोली और दीयों से पूजा की जगह को खूबसूरती से सजाएं. लड्डू गोपाल के झूले को सजाने के आसान आइडियाज भी जानें. यहां पढ़ें पूरी खबर
18. दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए 150 टी20I मैच खेलने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनी
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ मैच खेलकर 150 T20I मैच पूरे कर लिए हैं. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली भारत की तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं. उनके नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड बनने का मौका है. यहां पढ़ें पूरी खबर
19. Janmashtami 2026: बिहार-झारखंड में कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही तारीख और व्रत नियम
साल 2026 में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कब मनाया जाएगा? बिहार और झारखंड के लिए जन्माष्टमी सही तारीख और पूजन से जुड़े खास नियम जानिए. यहां पढ़ें पूरी खबर
20. Kal Ka Rashifal 31 August 2026: सोमवार को 4 राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, किन्हें रहना होगा अलर्ट?
कल Kal Ka Rashifal 31 August 2026: 31 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए कामयाबी और नए अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ को आर्थिक मामलों और रिश्तों में समझदारी से कदम बढ़ाना होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए