दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए 150 टी20I मैच खेलने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनी

Updated:
विज्ञापन

दीप्ति शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)

भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड के खिलाफ मैच खेलकर 150 T20I मैच पूरे कर लिए हैं. वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली भारत की तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं. उनके नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड बनने का मौका है.

विज्ञापन

Deepti Sharma 150 T20I Match: भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के ग्रुप-ए मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी शुरू की. इस मुकाबले के लिए उतरते हुए दीप्ति शर्मा ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली. वो भारत के लिए 150वां टी20I मुकाबला खेलने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बन गई है. दीप्ति से पहले भारत के लिए यह उपलब्धि हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना अपने नाम कर चुके हैं.

विज्ञापन

दीप्ति ने पूरे किए 150 T20I

दीप्ति शर्मा ने 2016 में भारत के लिए T20I क्रिकेट में पदार्पण किया था. थाईलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही उनके नाम 150 T20I हो गए. भारत के लिए सबसे ज्यादा महिला T20I खेलने के मामले में हरमनप्रीत कौर सबसे आगे हैं. स्मृति मंधाना दूसरे और दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं.

खिलाड़ीमैचरनविकेट
हरमनप्रीत कौर203*421632
स्मृति मंधाना172*4538
दीप्ति शर्मा150*1270168
जेमिमा रोड्रिग्स13128241
शेफाली वर्मा112*290116

ये भी पढ़ें: सब्जी बेचने के लिए मजबूर गोल्ड मेडलिस्ट अमरदीप, वायरल वीडियो में दिखा चैंपियन का संघर्ष

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने का मौका

दीप्ति शर्मा के लिए यह मुकाबला सिर्फ 150वां T20I होने की वजह से खास नहीं है. उनके पास महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने का भी मौका है. दीप्ति ने अपने पिछले 149 टी20I में 168 विकेट लिए थे. वहीं, थाईलैंड की स्पिन गेंदबाज थिपाचा पुथावोंग 169 विकेट के साथ इस सूची में फिलहाल उनसे आगे हैं. अगर दीप्ति इस मुकाबले में दो विकेट हासिल कर लेती हैं, तो वह थिपाचा को पीछे छोड़कर महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी.

महिला T20I में सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ीटीममैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनइकॉनमी
थिपाचा पुथावोंगथाईलैंड1091695/34.05
दीप्ति शर्माभारत1501685/106.35
हेनरिएट इशिम्वेरवांडा1341645/64.46
सोफी एक्लेस्टोनइंग्लैंड1131544/186.03
कैरी चैनहांगकांग1151535/44.47
ओनिचा कामचोम्फूथाईलैंड1411535/184.46
मेगन शटऑस्ट्रेलिया1261525/156.39

भारत के लिए क्यों अहम है दीप्ति का रिकॉर्ड?

दीप्ति शर्मा लंबे समय से भारतीय महिला टीम की अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं. वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम को संतुलन देती हैं. T20I में उनके लगभग 1300 रन के साथ 168 विकेट इस बात का प्रमाण हैं कि उन्होंने इस प्रारूप में भारत के लिए कितनी बड़ी भूमिका निभाई है. अब देखना है कि दीप्ति थाईलैंड के खिलाफ क्या कारनामा करती है.

ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में मोहम्मद अब्बास ने तोड़ा वकार यूनिस का रिकॉर्ड, एक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज बने


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola