IND W vs THAILAND W Live: शेफाली वर्मा का अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 के पार

Updated:
विज्ञापन

टॉस के समय भारतीय कप्तान और थाईलैंड कप्तान (फोटो- सोशल मीडिया)

महिला एशिया कप 2022 में भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला थाईलैंड के साथ खेला जा रहा है. थाईलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जानिए क्या है प्लेइंग-11.

विज्ञापन

Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: शेफाली वर्मा का अर्धशतक

शेफाली वर्मा ने महज 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस दौरान शेफाली ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. शेफाली के पास इस मैच में शतक बनाने का शानदार मौका है.

Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

भारतीय टीम का दूसरा विकेट प्रतिका रावल के रूप में गिरा. प्रतिका रावल 22 रन बनाकर आउट हो गई. 91 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा. अब प्रतिका की जगह हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के लिए उतरी है.

Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65 रन

भारत ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए. शेफाली वर्मा 33 और प्रतिका रावल 13 रन बनाकर खेल रही है. वहीं स्मृति मंधाना 19 रन बनाकर रनआउट हो गई.

Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा

भारत का पहला विकेट स्मृति मंधाना रूप में गिरा. मंधाना 19 रन बनाकर रनआउट हो गई. अब मंधाना के आउट होने के बाद प्रतिका रावल बैटिंग के लिए उतरी है.

Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: थाईलैंड महिला टीम की प्लेइंग-11

नत्थाकन चंथम, नान्नापात कोंचारोएंकाई (विकेटकीपर), चानिदा सुथ्थीरुआंग, सुलीपॉर्न लाओमी, ओत्रिच्छा कांचोंफू, थीपचा पुत्थावॉन्ग (कप्तान), फन्नीता माया, आफिसरा सुवॉनचौंराथी, सुनीदा चतुरोंगरतना, नन्नाफत चाइहान, नाओमी हैमिल्टन

Women's Asia Cup India Vs Thailand Live Score: भारतीय महिला टीम की प्लेइंग-11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola