VIDEO : 270 लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 6 की मौत; उत्तरी साइप्रस से सामने आया भयावह वीडियो

Updated:
विज्ञापन

उत्तरी साइप्रस के पास पलटती हुई नाव, फोटो एक्स

VIDEO: उत्तरी साइप्रस के पास 279 यात्रियों को ले जा रही एक नाव अचानक पलट गई. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

VIDEO: तुर्की मीडिया के अनुसार, उत्तरी साइप्रस के तट पर एक पैसेंजर फेरी डूब गई. इस पर 279 लोग सवार थे. हादसे में कुछ यात्री घायल हुए हैं, जबकि अन्य लोग बचाव का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन


तुर्की के तासुचू 🇹🇷 बंदरगाह जा रही थी फेरी

तुर्की मीडिया ने बताया कि यह फेरी तुर्की के तासुचू 🇹🇷 बंदरगाह की ओर जा रही थी. कोस्ट गार्ड की नावें यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हैं. निजी स्वामित्व वाली नाव स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे उत्तरी साइप्रस के काइरेनिया बंदरगाह से रवाना हुई थी और किसी अज्ञात कारण से लगभग तुरंत ही उसमें पानी भरने लगा.

172 से अधिक लोगों को बचाया गया

उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्तेल ने तुर्किये के सरकारी टीआरटी न्यूज चैनल को बताया कि 172 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है.

ये भी पढ़ें: प्रभात खबर ग्राउंड रिपोर्ट: बिहार से सटे नेपाल में धंसी सड़क, मुग्लिन-काठमांडू रोड बंद, बाढ़ और भूस्खलन के खतरे को लेकर हाई अलर्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola