Delhi Laxmi Yojana: 1 सितंबर से महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500; जानें किसे नहीं मिलेगा फायदा

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं के साथ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (PC : @gupta_rekha)

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' शुरू की है. इस योजना के तहत, 21 से 60 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं को ₹2500 की मासिक वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी. योजना के लाभ, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानें.

विज्ञापन

Delhi Laxmi Yojana : राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' का औपचारिक आगाज कर दिया है. बुधवार, 26 अगस्त 2026 को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में 2,500 महिलाओं को इस योजना के अप्रूवल (मंजूरी) पत्र वितरित किए गए. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को परिवार और समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि सरकार की हर योजना के केंद्र में नारी शक्ति है.

विज्ञापन
<div class="poll-widget" data-poll-id="6a94114fce8ee8bef5ae2bf1" data-template="template#2"></div>

कौन नहीं उठा सकेगा योजना का लाभ?

योजना का लाभ केवल जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे, इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. ऐसे परिवार जिनमें 3 से अधिक बच्चे हैं या जिन घरों में सालाना 2,400 यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत होती है, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे. इसके साथ ही, जिन आवेदकों के फॉर्म में कोई कमी रह गई है, उनके लिए सरकार जल्द ही 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' पोर्टल पर करेक्शन (सुधार) विंडो खोलने जा रही है, ताकि वे अपनी अधूरी जानकारी पूरी कर सकें.

पैसे पाने के लिए दो आसान विकल्प

सरकार ने योजना की राशि प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को लचीले विकल्प दिए हैं:

  • पहला विकल्प: लाभार्थी ₹1,000 सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के जरिए ले सकती हैं और बाकी ₹1,500 को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश कर सकती हैं.
  • दूसरा विकल्प: पूरी ₹2,500 की राशि को सीधे अपने एफडी या आरडी खाते में बचत के रूप में जमा कराया जा सकता है.

1 सितंबर से सीधे खाते में आएगी राशि

योजना के तहत चयनित महिलाओं के बैंक खातों में 1 सितंबर 2026 से ₹2,500 की मासिक वित्तीय सहायता सीधे भेजी जाएगी. इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को दैनिक खर्चों के लिए आर्थिक संबल देना और उनकी वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करना है. अब तक इस योजना के लिए 9,13,495 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 6,52,223 ने अपने आवेदन पूरी तरह जमा कर दिए हैं.


ये भी पढ़ें: Crypto मार्केट में बड़ा उलटफेर: Bitcoin ETF में थमा 3 अरब डॉलर की खरीदारी का दौर, Ethereum और Solana पर टूटे इन्वेस्टर!


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola