JMM ने पूर्वी सिंहभूम में तैनात किए दिग्गज, इन विधायकों को मिली वोटर लिस्ट चेकिंग की कमान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Jharkhand Politics News: JMM ने पूर्वी सिंहभूम में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं. कुणाल षाड़ंगी, सुमन महतो और स्थानीय विधायकों को जिम्मेदारी मिली है. पढ़ें, किन लोगों को जिम्मेदारी दी गई है.
पूर्वी सिंहभूम से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट
Jharkhand Politics News, रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) केंद्रीय समिति के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में वोटर लिस्ट की खास जांच (एसआइआर) के लिए केंद्रीय और जिला स्तर के बड़े नेताओं को अलग-अलग इलाकों का प्रभारी बनाया गया है. झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बताया कि ये सभी नेता अपने-अपने इलाकों के अध्यक्ष और सचिव से तालमेल बिठाकर बूथ स्तर के अधिकारियों (BLA-2) को दिशा-निर्देश देंगे और काम में तेजी लाएंगे.
Also Read: LIVE: झारखंड में राज्यसभा की दो सीट के लिए मतदान शुरू, सीएम पहुंचे विधानसभा
जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
- साकची: बारी मुर्मू (केंद्रीय सदस्य)
- सिदगोड़ा: कुणाल षाड़ंगी (पूर्व विधायक)
- टेल्को: सागेन पूर्ति (जिला उपाध्यक्ष)
- बिरसानगर: सुमन महतो (पूर्व सांसद)
- सीतारामडेरा: पंकज सिन्हा
- गोलमुरी: राजू गिरि
- बिष्टुपुर: पवन सिंह
- सोनारी: मोहन कर्मकार
- कदमा: मनोज यादव
- मानगो नगर निगम: लक्ष्मण टुडू (पूर्व विधायक) और शेख बदरुद्दीन
- जुगसलाई नगर: मो. हिदाययतुल्लाह खान
- चाकुलिया नगर: सोमबारी सोरेन
- बहरागोड़ा, चाकुलिया और गुडाबांधा प्रखंड: समीर मोहंती (विधायक)
- घाटशिला, धालभूमगढ़, मुसाबनी और गुड़ाबंदा प्रखंड: सोमेश चंद्र सोरेन (विधायक)
- पोटका, डुमरिया और जमशेदपुर प्रखंड: संजीव सरदार (विधायक)
- बोड़ाम, पटमदा और जमशेदपुर अंश: मंगल कालिंदी (विधायक)
Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 18-19 जून को रांची समेत 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










