नदी से तीन अज्ञात शव बरामद, यहां जानें आसंगी में डूबे NIT के छात्र का शव मिला या नहीं

Updated:
विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ की टीम.

एनआईटी जमशेदपुर का बीटेक छात्र मो. तनवीर हसन आसंगी चेक डैम में डूब गया. एनडीआरएफ की टीम तीन दिनों से शव की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक छात्र का पता नहीं चला है. इस दौरान तीन अज्ञात शव मिले हैं.

विज्ञापन

गालूडीह | गालूडीह बराज डैम के पास एनडीआरएफ की टीम बुधवार सुबह आठ बजे पहुंची. दोपहर एक बजे तक आसंगी में डूबे एनआईटी के छात्र के शव की तलाश करते रही. परंतु समाचार लिखे जाने तक एनआईटी के छात्र का शव नहीं मिल सका है. एनडीआरएफ की टीम ने बताया - गालूडीह और राखा के बीच नदी से तीन अज्ञात शव जरूर मिले हैं. परंतु एनआईटी के छात्र का शव नहीं मिल सका है.

दो युवक व एक अधेड़ का मिला शव

शव की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है. इनमें से दो युवक हैं व एक अधेड़ है. दोनों युवकों ने टी-शर्ट व जीन्स पहना हुआ है. पुलिस शवों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है.

बीटेक मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के फोर्थ इयर का छात्र था तनवीर

एनआइटी जमशेदपुर में बीटेक मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के फोर्थ इयर के छात्र मो. तनवीर हसन (23) की 2 अगस्त को आसंगी चेक डैम में डूबने से मौत हो गई थी. इस घटना के बाद विरोध में संस्थान के छात्रों ने प्रशासनिक भवन के सामने सड़क पर बैठकर हंगामा करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की थी. पुलिस लगातार शव बरामद करने की कोशिश कर रही है. लेकिन, अभी तक शव नहीं मिल सका है.


विज्ञापन
Parwaz

लेखक के बारे में

By Parwaz

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola