पाथरी शक्ति केंद्र में भाजपा की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
केंद्र में बैठक करते भाजपाई | Prabhat Khabar Network
बहरागोड़ा के पाथरी शक्ति केंद्र में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए नई टीम का गठन किया गया।
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा भाजपा मंडल के पाथरी शक्ति केंद्र में बुधवार को संगठनात्मक बैठक मंडल उपाध्यक्ष भक्तिश्री पांडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गयी.
बैठक में सर्वसम्मति से आनंद साव को संयोजक, महुआ महापात्र को सह संयोजक, भक्तिश्री पांडा को लीडर-1 एवं शंभू नायक को लीडर-2 की जिम्मेदारी सौंपी गयी. मंडल महामंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी अपूर्व सुंदर दास ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
बैठक में स्वरूप दण्डपात, मोहनी साव, गौतमी जाना, अश्विनी कालिंदी, सुब्रत साव, शिव शंकर मदीना, देवदत्त पात्र, सुजाता पैरा, देवी नायक, बलाई घोष, मंटू कालिंदी, सोनू साव, ऐंठू कालिंदी, निशित पात्र, रामजीवन धारा आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए