इस मौसम में दिल्ली का प्रदूषण पहुंचा सबसे खराब स्तर पर

नयी दिल्ली : दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति मंगलवार को सुबह ‘गंभीर’ होने के कगार पर पहुंच गई. पड़ोसी राज्यों में भारी मात्रा में पराली जलाने से इस मौसम में प्रदूषण की सबसे खराब स्थिति है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता 397 दर्ज की गई जो […]
नयी दिल्ली : दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति मंगलवार को सुबह ‘गंभीर’ होने के कगार पर पहुंच गई. पड़ोसी राज्यों में भारी मात्रा में पराली जलाने से इस मौसम में प्रदूषण की सबसे खराब स्थिति है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता 397 दर्ज की गई जो गंभीर स्तर से तीन अंक नीचे और इस मौसम में प्रदूषण के लिहाज से सर्वाधिक है . आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के 17 इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी है. उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा” माना जाता है, 51 और 100 के बीच ‘‘संतोषजनक”, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम” श्रेणी का, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब”, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब” और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘‘गंभीर” माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




