ePaper

सांसदों ने की पुरुष आयोग के गठन की मांग; एनसीडब्ल्यू ने कहा - सबको अपनी मांग रखने का अधिकार

Updated at : 02 Sep 2018 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
सांसदों ने की पुरुष आयोग के गठन की मांग; एनसीडब्ल्यू ने कहा - सबको अपनी मांग रखने का अधिकार

नयी दिल्ली : कानूनों के दुरुपयोग के जरिये महिलाओं द्वारा पुरुषों की प्रताड़ना से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई के लिए भाजपा के दो सांसदों ने एक आयोग के गठन की मांग की है. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शनिवार को कहा कि हर किसी को अपनी मांग रखने का अधिकार है, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कानूनों के दुरुपयोग के जरिये महिलाओं द्वारा पुरुषों की प्रताड़ना से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई के लिए भाजपा के दो सांसदों ने एक आयोग के गठन की मांग की है. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शनिवार को कहा कि हर किसी को अपनी मांग रखने का अधिकार है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि पुरुष आयोग की कोई जरूरत है.

उत्तर प्रदेश के घोसी और हरदोई से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्यों हरिनारायण राजभर और अंशुल वर्मा ने कहा कि वह ‘पुरुष आयोग’ के लिए समर्थन जुटाने के लक्ष्य के साथ 23 सितंबर को नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. दोनों सांसदों ने कहा कि उन्होंने संसद में भी इस मुद्दे को उठाया है. राजभर ने कहा, पुरुष भी पत्नियों की प्रताड़ना के शिकार होते हैं. अदालतों में इस तरह के कई मामले लंबित हैं. महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कानून और मंच उपलब्ध हैं, लेकिन पुरुषों की समस्याओं पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है. एनसीडब्ल्यू की तर्ज पर पुरुषों के लिए भी आयोग की जरूरत है.

उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि प्रत्येक महिला या प्रत्येक पुरुष गलत होता है. लेकिन, दोनों ही लिंगों में ऐसे लोग हैं जो दूसरे पर अत्याचार करते हैं. इसलिए पुरुषों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए भी एक मंच होना चाहिए. मैंने संसद में भी इस मुद्दे को उठाया है. राजभर ने कहा कि पुरुषों के लिए राष्ट्रीय आयोग की मांग जायज है.

वर्मा ने कहा कि उन्होंने शनिवार को संसद की एक स्थायी समिति के समक्ष इस मुद्दे को रखा है, जिसके वह भी एक सदस्य हैं. सांसद ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए के दुरुपयोग को रोकने के लिए उसमें संशोधन की आवश्यकता है. यह धारा पति और उसके रिश्तेदारों द्वारा दहेज के लिए महिलाओं को परेशान किये जाने सहित उनके साथ होने वाले किसी भी तरह के अत्याचार के रोकथाम से संबंधित है. उन्होंने दावा किया कि 498 ए पुरूषों को परेशान करने का एक हथियार बन गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola