13 जून की टॉप 20 खबरें: भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Jun 2026 6:01 AM

विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

13 June Top 20 News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारतीय भारतीय जहाजों पर हमले बर्दाश्त नहीं है. ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईरान ने ड्रोन हमला किया था. वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर बगावत तेज हो गई. पार्टी के 19 सांसदों ने खुद को असली टीएमसी बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष से अलग पहचान और मान्यता की मांग करने का फैसला किया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. ट्रंप ने कहा- भारतीय जहाजों पर हमले बर्दाश्त नहीं, ईरान पर लगाया ड्रोन अटैक का आरोप

Trump on Ship Attack: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (12 जून) को ईरान पर होर्मुज से निकलने वाले भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया और कहा कि यह ‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’ है. इस हफ्ते ओमान के तट के नजदीक भारतीय चालक दल सदस्य वाले तीन जहाजों पर हमले हुए इनमें से एक हमले में बुधवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. अमेरिकी नौसेना के हमले में 3 भारतीयों की मौत से भारत नाराज, अमेरिकी दूतावास के प्रभारी को तलब कर जताया विरोध

Ministry of External Affairs : होर्मुज स्ट्रेट के पास सेटेबेलो जहाज पर हुए हमले में 3 भारतीयों की मौत पर भारत ने यह कहा है कि चाहे क्षेत्रीय संघर्ष कुछ भी हो, व्यापारिक जहाजों और नागरिक नाविकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. अमेरिकी नौसेना द्वारा कमर्शियल जहाजों पर किए गए हमले का भारत ने कड़ा विरोध भी किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला-कंप्रोमाइज्ड पीएम भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते

Compromised PM : ओमान तट पर अमेरिकी नौसेना द्वारा एक कमर्शियल जहाज पर किए गए हमले में 3 भारतीयों की मौत पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया है और उन्हें दबाव के आगे झुकने वाला कंप्रोमाइज्ड पीएम बताया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. राज्यसभा चुनाव : सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के अपील को किया खारिज, बोलीं नेता-यह लोकतंत्र और संविधान के लिए झटका

Supreme Court : मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि किसी उम्मीदवार का नामांकन निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरस्त किए जाने के बाद उसके पास चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने के अलावा कोई अन्य उपाय नहीं होता. सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन से यह भी पूछा कि क्या वह ऐसा कोई फैसला दिखा सकती हैं, जिसमें अदालत ने इस प्रकार के मामलों में हस्तक्षेप किया हो. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. ममता बनर्जी को खुली चुनौती! 19 सांसदों का दावा- हम हैं असली TMC, ओम बिरला से मांगेंगे मान्यता

TMC Rebels: टीएमसी के भीतर बढ़ती बगावत अब खुलकर सामने आने लगी है. वायरल हुए एक हस्ताक्षरित पत्र से उन सांसदों की तस्वीर साफ होती दिख रही है जो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं. लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसद हैं और बागी गुट का दावा है कि उनके साथ 19 सांसदों का समर्थन है, जो दल-बदल विरोधी कानून के तहत आवश्यक दो-तिहाई संख्या से अधिक है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. टाटा मोटर्स को फिर बंगाल लायेंगे शुभेंदु अधिकारी, मोदी को बताया परंपराओं के साथ विकास करनेवाला पीएम

Suvendu Adhikari: विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि इस 12 वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, नये एयरपोर्ट बनाने से लेकर नये आईआईटी और एआईआईएमएस संस्थान बने. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. 15 जून को भोजपुर आएंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मसाढ़ में 31 करोड़ की एक्वा पार्क परियोजना का करेंगे शिलान्यास

Arrah News: भोजपुर के मसाढ़ गांव में 15 जून को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 31.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले समेकित एक्वा पार्क का शिलान्यास करेंगे. 32 एकड़ में बनने वाली इस परियोजना में 17 आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी. इससे मत्स्य पालन, जलकृषि पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. विकास के नए मानक गढ़ रहा बिहार, 20 साल में 13 गुना बढ़ी आय, गरीबी घटाने में देश में बना नंबर-1

Bihar Government: पिछले दो दशकों में बिहार ने विकास के कई अहम मानकों पर बड़ी छलांग लगाई है. योजना एवं विकास विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में प्रति व्यक्ति आय 13 गुना बढ़ी है, बहुआयामी गरीबी में देश में सबसे तेज कमी आई है और मानव विकास सूचकांक (HDI) में भी बिहार का सुधार राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. पटना के प्राइवेट स्कूलों के लिए नया आदेश, 30 जून तक वेबसाइट पर डालनी होगी ये पूरी जानकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

Patna Private School News: पटना के प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक अपनी वेबसाइट पर शिक्षकों, फीस, छात्रों की संख्या, परिवहन और मान्यता से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. धनबाद के सदर अस्पताल की पैथोलॉजी ‘बीमार’, मरीजों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Dhanbad News: धनबाद सदर अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में कर्मचारियों की कमी से मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. ब्लड जांच और रिपोर्ट मिलने में देरी से कई मरीज ओपीडी का समय चूक रहे हैं. मोबाइल पर रिपोर्ट भेजने की सुविधा भी फिलहाल बंद पड़ी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. राष्ट्रपति ने बोकारो के जवान को दिया ‘शौर्य चक्र’, कश्मीर में 25 मीटर की दूरी से ढेर किया था आतंकी

Bokaro News: बोकारो के सीआरपीएफ जवान सद्दाम हुसैन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादी को ढेर करने वाले जांबाज का बोकारो में भव्य स्वागत हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. खाद्य वस्तुओं और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मई में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.93% पर पहुंची; आरबीआई ने भी बढ़ाया अनुमान

Retail Inflation : मई में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 3.93% पर पहुंची! खाद्य वस्तुओं और ईंधन के महंगे होने से आम जनता पर बढ़ा बोझ. जानिए आरबीआई (RBI) के नए अनुमान और क्या है पूरा गणित. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

Strait Of Hormuz : क्या होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स लगाएगा ईरान? जानिए प्रति बैरल $1 शुल्क वसूलने के इस प्लान, ईरान की अरबों की कमाई और अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का पूरा सच. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. एक साल, 260 मौतें और कई सवाल… आखिर AI-171 दुर्घटना की वजह क्या थी?

Air India AI-171 Crash: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटना को एक साल बीत चुका है, लेकिन 260 लोगों की जान लेने वाले इस भीषण हादसे की असली वजह अब भी सामने नहीं आई है. पीड़ित परिवार अब भी अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. बीमारी को दी मात, मोबाइल से पढ़कर MP के आयुष ने निकाला UPSC

Aayush Swami AIR 461: कभी बीमारी के कारण सालभर अस्पताल में रहे, फिर पैसों की तंगी के बीच मोबाइल से पढ़ाई कर MP के आयुष स्वामी ने क्रैक किया UPSC. हासिल किया ऑल इंडिया रैंक 461. जानें आयुष स्वामी की यूपीएससी की सफलता की कहानी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. NEET UG Re-Exam में होगा 195 मिनट का पेपर, रफ वर्क के लिए एक्सट्रा पेपर

NEET UG Re-Exam 2026: नीट यूजी 2026 के लिए 21 जून को री-एग्जाम होने वाला है. इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के पक्ष में एक अहम घोषणा की है. एनटीए ने कहा है कि री-एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय मिलेगा. इसके अलावा छात्रों को रफ वर्क के लिए अलग से पेपर भी दिया जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. Honda SP 125 vs Shine: माइलेज और डेली यूज के लिए कौन-सी 125cc बाइक है बेहतर?

Honda SP 125 vs Shine: 25cc सेगमेंट में Honda की ये दोनों बाइक्स अपने-अपने अंदाज में मजबूत दावेदार हैं. एक तरफ नए जमाने के फीचर्स और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी है, तो दूसरी तरफ सादगी, कम्फर्ट और कम कीमत का फायदा. आखिरकार सही चुनाव इस बात पर डिपेंड करेगा कि आपकी प्रायोरिटी स्टाइल है या बचत. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Anthropic के AI मॉडल Fable पर उठे सवाल, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने कहा- जरूरत से ज्यादा रोक सही नहीं

Anthropic का नया AI मॉडल Fable साइबर सिक्योरिटी कम्युनिटी में चर्चा का टॉपिक बन गया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसकी सुरक्षा सीमाएं कई लीगल टेक्निकल एक्टिविटीज पर असर डाल रही हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Dhamaal 4 Trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना ‘लाल बटन’… आ गया ‘धमाल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर

Dhamaal 4 Trailer: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, खतरनाक जानवर और भरपूर कॉमेडी देखने को मिली है. जानिए फैंस को ट्रेलर में क्या सबसे ज्यादा पसंद आया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Friday OTT Releases: जून के दूसरे वीक में मिलेगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, रिलीज हुई ये फिल्में-वेब सीरीज

Friday OTT releases this week (June 8 – 14): जून के दूसरे वीक में ओटीटी पर काफी एंटरटेनिंग शोज और फिल्में रिलीज होने वाली है. जिसे देखकर दर्शकों को काफी मजा आएगा. लिस्ट में राख, करप्पु, भूत बंगला शामिल है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola