पटना के प्राइवेट स्कूलों के लिए नया आदेश, 30 जून तक वेबसाइट पर डालनी होगी ये पूरी जानकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
patna deo news

जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय की तस्वीर

Patna Private School News: पटना के प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक अपनी वेबसाइट पर शिक्षकों, फीस, छात्रों की संख्या, परिवहन और मान्यता से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Patna Private School News: पटना जिले के प्राइवेट स्कूलों को अब अपनी वेबसाइट पर सभी जरूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. इसके लिए शिक्षा विभाग ने 30 जून तक का समय दिया है. जिला शिक्षा कार्यालय को शिकायत मिली थी कि कई स्कूल अपनी वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराते हैं. इससे अभिभावकों को जरूरी सूचनाएं नहीं मिल पाती हैं.

क्या-क्या जानकारी देनी होगी?

शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों को अपनी वेबसाइट अपडेट करने का निर्देश दिया है. स्कूलों को शिक्षकों की संख्या, उनकी शैक्षणिक योग्यता, स्कूल की सुविधाएं और शैक्षणिक ढांचे की जानकारी वेबसाइट पर डालनी होगी. इसके अलावा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की कुल संख्या भी बतानी होगी.

फीस की जानकारी भी होगी सार्वजनिक

अब निजी स्कूलों को अपनी फीस संरचना भी वेबसाइट पर साझा करनी होगी. अभिभावक आसानी से देख सकेंगे कि स्कूल किस कक्षा के लिए कितनी फीस ले रहा है. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और शिकायतों में कमी आएगी.

स्कूल बस और वैन का भी देना होगा ब्योरा

स्कूलों को परिवहन व्यवस्था की जानकारी भी सार्वजनिक करनी होगी. वेबसाइट पर यह बताना होगा कि स्कूल के पास कितनी बड़ी बसें, मिनी बसें और वैन हैं. साथ ही उनकी संख्या का पूरा विवरण देना होगा.

मान्यता से जुड़ी जानकारी भी करनी होगी अपडेट

स्कूलों को अपने बोर्ड से मिली मान्यता की जानकारी भी वेबसाइट पर डालनी होगी. यदि मान्यता से जुड़ा कोई नया अपडेट है, तो उसे भी सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा.

नियम नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि 30 जून तक जानकारी अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जा सकती है. जिला शिक्षा कार्यालय इस मामले पर लगातार नजर रखेगा.

जुलाई में चलेगा विशेष जांच अभियान

प्राइवेट स्कूलों की जांच के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान अधिकारी स्कूलों में जाकर नियमों के पालन की जांच करेंगे.

आधार और अपार डिटेल की भी होगी जांच

जांच के दौरान छात्रों की आधार और अपार (APAAR) डिटेल भी देखी जाएगी. शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं.

इस व्यवस्था से अभिभावकों को स्कूलों की पूरी जानकारी एक जगह मिल सकेगी. फीस, शिक्षक, सुविधाएं और परिवहन जैसी जानकारियां आसानी से उपलब्ध होने से स्कूलों में पारदर्शिता बढ़ेगी.

Also Read: दूल्हा बनने जा रहे स्टार क्रिकेटर आकाशदीप, इस दिन वाराणसी में रचाएंगे शादी, जानिए कौन हैं उनकी दुल्हनिया

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन